आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा को अभिवादन
https://www.zeromilepress.com/2025/11/blog-post_68.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय मे क्रांति सूर्य बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर बिरसा मुंडाजी के फोटो को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने उनके जीवन चरित्र और कार्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. ऋतु तिवारी ने की।
इस अवसर पर उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन, कार्य पर छात्राओं को मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बबीता थूल तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मीना बालपांडे ने किया। इस दौरान सभी प्राध्यापिका ने एवं छात्राओं ने भारी संख्या में सहभाग लेकर कार्यक्रम सफल बनाया।
