भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का भव्य महासम्मेलन ऐतिहासिक उपस्थिति के साथ संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2025/11/blog-post_82.html
नागपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा, नागपुर महानगर द्वारा शहर भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में आशीष पांडे के संयोजकत्व में आयोजित कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं नगर कार्यकारिणी घोषणा समारोह ने शनिवार को सुरेश भट सभागृह में इतिहास रच दिया।
कार्यक्रम में अभूतपूर्व भीड़, अनुशासित कार्यकर्ताओं का उत्साह और उत्तर भारतीय समाज की बड़ी भागीदारी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, 111 पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन और शंखनाद के साथ दिव्य वातावरण में हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक आशीर्वाद से भर दिया।
समारोह में भाजपा नागपुर महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, आमदार कृष्णा खोपडे, उत्तर भारतीय मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे, भाजपा नेता बलवंत शास्त्री, प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। मंच पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व की इस व्यापक उपस्थिति से उत्तर भारतीय समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए शहर अध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज शहर की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आगामी महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने युवा-सशक्त, सर्वसमावेशी टीम निर्माण का संकल्प दोहराया। प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल ने अपने मनोरंजक प्रदर्शन से सभागार को ठहाकों से गूंजा दिया और नागपुर के प्रति विशेष स्नेह व्यक्त किया।
इसी क्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज सदैव भाजपा की मजबूत शक्ति रहा है और संगठन में उनकी भागीदारी आगे और सुदृढ़ की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा - भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, नागपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा।
इसमें अध्यक्ष आशीष पांडे के नेतृत्व में महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, महिला प्रमुख, प्रकोष्ठ संयोजक, संपर्क प्रमुख तथा अन्य पदाधिकारियों सहित विस्तृत सूची जारी की गई। नई टीम में युवा, सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलित प्रतिनिधित्व शामिल है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष भागवत पांडे, संतोष गुप्ता, अशोक शर्मा, देवेंद्र शुक्ला सहित कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आकर्षक संचालन प्रेमलता तिवारी ने किया। भारी संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के नागरिकों ने इस महासम्मेलन को शहर की राजनीतिक गतिविधियों में एक यादगार आयोजन के रूप में स्थापित कर दिया।
नई कार्यकारिणी (संक्षेप) अध्यक्ष - आशीष पांडे, महामंत्री - सुमन मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कमलेश शर्मा, शत्रुघ्न तिवारी, उमेश गोईकर, संपर्क प्रमुख - डॉली सारस्वत, महिला प्रमुख - एड. मनुजा तिवारी, मीडिया प्रभारी - ज्योतिताई द्विवेदी, बिहार प्रकोष्ठ संयोजक - संतोष पांडेय, उपाध्यक्ष, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य व कायम आमंत्रित सदस्यों की विस्तृत सूची अनुसार।

