Loading...

शीत ऋतु में अपने स्वास्थ्य का कैसे रखे ध्यान पर परिचर्चा


ज्येष्ठ नागरिको ने जाना स्वास्थ्य को किस तरह से रखें स्वस्थ

नागपुर- विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अभिनंदन मंच (ज्येष्ठ नागरिकों का सम्मान) के अंतर्गत कार्यक्रम में शीत ऋतु में अपने स्वास्थ्य का कैसे रखे ध्यान पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि डॉ अश्विन स. गंजेवार रेडियोलॉजिस्ट किंग्सवे हॉस्पिटल, नागपुर की  उपस्थिति रही। सर्वप्रथम  प्रमुख अतिथि डॉ  अश्विनी गंजेवार का स्वागत विजय तिवारी व डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट  देकर किया। तत्पश्चात् प्रमुख अतिथि का विधिवत परिचय डॉ. प्रेमलता तिवारी ने  दी। इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदी मोर भवन रानी झांसी चौक में किया गया।

डॉ अश्विन  नेअपने वक्तव्य में शीत ऋतु में अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के कई उपाय बताए। सर्दियों में  गरम कपड़े पहने । पर्याप्त नींद ले, कम से कम सात  या आठ घंटे। सर्दी में हार्ट अटैक अस्थमा ये बीमारिया ज्यदा  तकलीफ दे सकती है। नियमित रूप से व्यायम करें। सूर्य प्रकाश दस से पंद्रह मिनट बैठे। सर्दियों में फ्लू और जुकाम से बचने के लिए सावधानी बरतें। हाथों को नियमित रूप से धोएं और स्वच्छता का ध्यान रखें। 

कार्यक्रम के दौरान कई ज्येष्ठ नागरिकों ने डॉ अश्विन से स्वस्थ रहने के संबंध में प्रश्न पूछे जाने की लोगो में ज्ञान प्राप्त की उत्सुकता  दिखाई दी। ज्येष्ठ नागरिकों ने प्रश्न पूछे जया धोटे, राजेश शुक्ल, अशोक रावल, प्रीति पाटिल, विजय तिवारी ने। कार्यक्रम के संयोजक व संचालन डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया। इस परिचर्चा में भाग लेकर अपने विचार रखे विजय तिवारी ने कहा कि, शीत ऋतु में स्वयं को स्वस्थ रखने के कई पहलुओ पर अपने विचार रखें। धीरज दुबे ने घेरलू नुक्ख्शे के उपाय बताए।

 इस कार्यक्रम के सफलया के लिए सुरेश त्रिवेदी ,राजेश शुक्ल,माया शर्मा, अमिता शाह, अनिता गायकवाड़, जया धोटे, राजेश अग्रवाल, सुभाष उपाध्याय, अशोक रावल, प्रीति पाटिल, राजीव गायकवाड, आदेश जैन, परसराम सोमनकर, एच. एम. गजभिए, चरणदस कुरवे, हरी दास कसारे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आभार विजय तिवारी ने किया।
समाचार 2682625583729432170
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list