Loading...

कार्यक्रम हम हिंदुस्तानी -18 शहीदी सप्ताह को समर्पित


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत शहीदी  सप्ताह के उपलक्ष्य मे तथा देश के सबसे कम उम्र  के स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस,बाजी राऊत एवं सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के पवित्र  बलिदानी को समर्पित देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम हम हिन्दुस्तानी -18  का आयोजन  किया गया 26/12/25 को मधुरम सभागृह में।इस कार्यक्रम की संयोजिका थी पूनम  हिंदुस्तानी  सुनीता अनेजा, शेफ़ नीरज़ जैन। 


मुख्य अतिथि श्रीमती अनुसूया काले छाबरानी (अध्यक्षा स्वच्छ एसोसिएशन) का स्वागत उड़ान संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी  ने अंगवस्त्र  तथा स्मृति चिन्ह से किया  तथा कार्यक्रम संयोजिका सुनीता अनेजा ने परिचय प्रस्तुति दी। विशेष अतिथि सुश्री रक्षा मेहता( सेवानिवृत्त  प्राचार्य गोवर्धन दास रावल हाईस्कूल एवं जुनियर कॉलेज) का स्वागत अभिनंदन मंच की पूर्व संयोजिका विमलेश सूर्यवंशी ने किया तथा परिचय प्रस्तुति निखत अली ने दिया। 


श्रीमती पूनम मिश्रा (संस्थापिका विहान अकादमी) का स्वागत टीम उड़ान की वरिष्ठ सदस्या शान्ति कोठारी ने किया तथा परिचय प्रस्तुति सुमन अनेजा ने दिया। श्रीमती रिना पांडे का स्वागत कार्यक्रम संयोजिका सुनीता अनेजा ने किया तथा परिचय प्रस्तुति निखत अली ने दिया। स्वागत वक्तव्य उड़ान संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी ने दिया तथा शहीदी सप्ताह के बारे मे विस्तार मे जानकारी प्रदान की। मंच संचालन रामकुमारी करनाहके तथा आभार शांति कोठारी ने दिया। 

कार्यक्रम का  शुभारंभ दिव्य लोकार्पण से हुआ जिसके अंतर्गत  पंजाब राज्य के नक्शे को तिरंगे रंगो मे सज़े दर्शाया गया तथा पंजाब की बलिदानी भूमि को श्रीवंदन किया गया वहां के वीर पुत्र शहीद भगत सिंह, पंजाब केसरी लाला लाजपतराय,उधम सिंह,करतार सिंह सराभा जी, मदनलाल ढींगरा जी, सरदार अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस तरह उनके प्रति मंच ने कृतज्ञता अर्पित की। 

पंजाब राज्य की संस्कृति को दर्शाती नंदिनी पाठक द्वारा दस फीट की रंगोली बनाई गयी, सेल्फी कार्नर,वंदन वार तथा शेफ़ नीरज़ जैन द्वारा इसी थीम पर तिरंगे रंगों में 30 kg का केक सबको वितरित किया गया। केक कटींग का शुभ दायित्व साहित्य मंत्री डॉ सागर खादीवाला एवं उपस्थिति अतिथियों के शुभ हस्ते हुआ।

चिराग नाट्य संस्था नागपुर द्वारा नाटक खुदीराम  बोस की प्रस्तुति दी गयी जिसे तैयार किया सुवर्णा नलोडे तथा राजेन्द्र शुक्ला ने प्रतियोगिता हमारा गौरव हमारा पंजाब का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागियों को पंजाब के पारंपरिक पोशाक मे जोड़ी में बनकर आना था इसकी प्रथम विजयता जोड़ी थी आभा आसूदानी, संतोष  बुद्धिराजा, द्वितीय स्थान की विजयता जोड़ी रही नंदिता सोनी, जिगीशा शाह तथा तृतीय स्थान पर रही माधुरी यादव, प्रतिभा भोले।

कार्यक्रम के आरंभ के पूर्व विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के वरिष्ठजनो का पुष्पगुच्छ देकर तथा सामूहिक  आरती से स्वागत  किया गया इसमें सम्मिलित वरिष्ठजनों मे विमलेश सूर्यवंशी, छोबी चुकरबुत्ती, हेमलता मिश्र मानवी,पुष्पा पांडे,माया शर्मा, सुषमा भांगे, नंदा वज़ीर, शीला भार्गव, शशि भार्गव, चंद्रकला भरतियां, आरती पाटिल, अमिता शाह, उमा हरगन, संतोष बुद्धिराजा, रेशम मदान आदि विशेष रूप से उपस्थित थी।

कार्यक्रम सफलतार्थ हेतु सुप्रसिद्ध गायिका विद्या बोरकर, उर्मिला राऊत के शील कलासागर,सुषमा शर्मा के चमकते सितारे, रेशम मदान के पंजाबी कुड़िया, छोबी चुकरबुत्ती के खुदीराम की फांसी, कल्पना सबले द्वारा बी आर डी एस धरमपेठ ,मिनी बिज्जू द्वारा अंतरा नृत्य क्रिएशन,प्रियंका पोनिकर की साई भक्ति प्रवाह म्यूजिकल ग्रुपसमूह,दीपक मश्राम के चार साहिबजादे आदि समूह द्वारा बेहद शानदार एवं भावविभोर प्रस्तुतियां दी गयी।

गौरवान्वित सेल्फी की विजयता सखियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। छोबी चुकरबुत्ती, अर्चना चौरसिया, विधि ग्वालनी, चंद्रकला भरतियां, प्रियंका पोनिकर, योगिता कनीरे, किरण हटवार को सम्मानित किया गया। टीम उड़ान से ललिता कोठारी संगीता पांडे, रूबी दास ने भी सहयोग प्रदान किया।
समाचार 6146887336957961972
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list