नेशनल खली- डो चैंपियनशिप 2025 में महाराष्ट्र टीम का शानदार प्रदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2025/12/2025_20.html
नागपुर/जालंधर। देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भव्य संगम रही नेशनल खली-डो चैंपियनशिप 2025, जिसका आयोजन 13 और 14 दिसंबर को CWE द ग्रेट खली अकादमी, जालंधर (पंजाब) में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत के 9 राज्यों से आए अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की शान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली ने इस संपूर्ण खली-डो प्रतियोगिता को अपना पूर्ण समर्थन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
यह प्रतियोगिता खली-डो खेल के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई। उनके नेतृत्व में प्रतियोगिता अत्यंत अनुशासित, उच्च स्तर की और सफल रही।
महाराष्ट्र टीम की गौरवपूर्ण उपलब्धि : इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘प्रथम उपविजेता (1st Runner - Up)’ ट्रॉफी अपने नाम की।
महाराष्ट्र टीम के अध्यक्ष मास्टर सुभाष मोहिते, उपाध्यक्ष महमदरफी शेख, सचिव प्रितम पिंजरकर तथा कोषाध्यक्ष मेहबूब अंसारी, किरण यादव के नेतृत्व में महाराष्ट्र के 4 होनहार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर पदकों की झड़ी लगा दी।
महाराष्ट्र के पदक विजेता खिलाड़ी - ओम पाधी - स्वर्ण, रजत, कांस्य (कुल 3 पदक), करण पवार - स्वर्ण, रजत (कुल 3 पदक), सम्यक शिर्के - 2 स्वर्ण, नितांत सातम - 1 स्वर्ण, 2 कांस्य, कुल मिलाकर महाराष्ट्र टीम ने 11 पदक जीतकर खली-डो खेल में राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
यह भव्य प्रतियोगिता खिलाड़ियों की अथक मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण बनी। खली-डो जैसे उभरते खेल को इस प्रतियोगिता से देशभर में नई पहचान मिली और यह आयोजन एक ऐतिहासिक व स्मरणीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव के रूप में सफल रहा।
