Loading...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर अभिवादन कार्यक्रम सम्पन्न


नागपुर। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आज संविधान चौक, नागपुर में अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. आंबेडकर की स्मृति को नमन करने हेतु बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोर कन्हेरे उपाध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी, श्याम चौधरी, राजेश रंगारी, रिजवान अंसारी, अरविंद ढेंगरे, विजय शेंडे, सुरेश गजभिये, राधेश्याम राजपूत, मिलिंद कांबले, प्रज्ञा घाटे, विनोद शेंडे, पुरोहित कांबले, चंद्रकांत भोयर, प्रितम कांबले सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर की शिक्षा, समानता, बंधुता और न्याय की विचारधारा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

समाचार 1742711054043539716
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list