Loading...

सखी मंडल, टेलिकॉम नगर का स्नेह संमेलन संपन्न


नागपुर। टेलिकॉम नगर स्थित सखी मंडल का स्नेह संमेलन शनिवार 20 दिसंबर को सायंटिफिक सोसायटी सभागृह में धूमधाम से संपन्न हुआ। 
इस वर्ष महिला मंडल के लिए पारंपरिक समूह नृत्य स्पर्धा (प्रांतीय ) आयोजित की गई थी और सखी मंडल के सदस्यों ने प्रबोधनात्मक लघु नाटिकाएं भी प्रस्तुत की।


कुल 11 नृत्य और 3 लघुनाटिका प्रस्तुत किए गए। समूह नृत्य स्पर्धा में प्रियल डांस स्टूडियो (राजस्थानी) इस समूह को पहला पुरस्कार मिला। इस नृत्य की कोरियोग्राफर प्रियल नाजपांडे गडकर थीं। दूसरा पुरस्कार छत्तीसगढ़ समूह नृत्य को मिला। 


प्रोत्साहन पुरस्कार महाराष्ट्र समूह के कोळी नृत्य, लावणी, जागर इस नृत्य प्रकार को दिया गया। 
इस कार्यक्रम में प्राजक्ता चौधरी और माडखोलकर मैडम इस परीक्षक के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम की सफलता के लिए सखी मंडल की कार्यकारिणी ने मेहनत की।
समाचार 4424454694594813406
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list