9 वर्ष की ईश्वरी दंताळे ने भारत नटराज स्पर्धा में जीता तीसरा स्थान
https://www.zeromilepress.com/2026/01/9.html
नागपुर। 19 जनवरी 2026 मात्र 9 वर्षीय प्रतिभाशाली नन्ही भरतनाट्य नृत्यांगना ईश्वरी दंताळे ने भारत नटराज इंटरनॅशनल आर्टस् ऑलिम्पिक 6 एडिशन नृत्य 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लेखक- कवी, समाजसेवी, अभिनेता और गीतकार डॉ. शेखर दंताळे की बेटी ईश्वरी ने 17- 18 जनवरी 2026 को नागपुर में (ANKM) अक्षय नृत्य सम्राट कला मंदिर द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में भरत नृत्य श्रेणी में हिस्सा लिया। उन्हें पुरस्कार के साथ एक खूबसूरत ट्रॉफी (नटराज और वीणा वाली नृत्यांगना की) और विजेता प्रमाणपत्र मिला।
इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि ईश्वरी की मेहनत, लगन और भारतीय कला के प्रति प्यार देखकर सबका दिल जीत लिया। पिता डॉ. शेखर दंताळे की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए ये नन्ही कलाकार भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ छूएगी, ऐसी उम्मीद है। इस उपलब्धी पर स्कुल के शिक्षकगण, पडोसी, मित्रो और रिश्तेदारो ने शुभकामनाये दी।
