Loading...

ये दिल और उनकी निगाहों के साये...!

ज्येष्ठ मित्र मंडल का संगीतमय नजराना

नागपुर। नगर की सुप्रसिद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था  ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से जरीपटका के मातेश्वरी भवन में " ओल्ड इज गोल्ड " में यादगार गीतों का नजराना प्रस्तुत किया गया। आयोजन की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा  ने रखी। मंच संचालन मंडल की महिला प्रमुख संगीता दलवानी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुखता से मौजूद प्रमिला मथरानी, सह्योगकर्ता मुरली वाधवानी, रितेश कुमार रोचलानी, मोहन चोईथानी, महेश आनंदानी, हरीश केवलरामानी का सत्कार शॉल श्रीफल देकर पदाधिकारियों ने किया। संदीप जोतवानी ने गायक कलाकारों अर्जुनदास आहूजा , महेश लालवानी, कमल साधवानी, परसराम चेलानी, कमलेश टहिल्यानी, संतोष केसवानी, कपिल हरिरामानी, अशोक सतीजानी, भावना, रेशमा लालवानी, रजनी शर्मा, वैजयंती सचदेव, लक्ष्मी खिलनानी, मीना उत्तमचंदानी, रीता कंधारी को मंच पर आमंत्रित किया। कलाकारों ने " गाड़ी बुला रही है, ये दिल और उनकी निगाहों के साये, ये रात ये चाँदनी फिर कहाँ,  ओ मेरी जान बोल मेरी जान, प्यार किया तो डरना क्या, हम बोलेगा तो बोलेगा कि बोलता है, तकदीर से बिगड़ी हुई, तुमको पिया दिल दिया" सहित कई यादगार गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के सफलतार्थ मनोहरलाल आहूजा, लक्ष्मण पेशवानी, रमेश सचदेव, मनोहरलाल पाहुजा, चुन्नीलाल चेलानी, मिलिंद सरादे ने प्रयास किये। उक्त जानकारी लक्ष्मण पेशवानी ने दी।

समाचार 4343485703028869461
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list