Loading...

सामाजिक संस्थाओं के संगठन की आवश्यकता : डॉ. रवि गिरहे


सामाजिक संस्थाओं का दो दिवसीय राज्यस्तरीय स्नेह संमेलन संगरोली, नांदेड में संपन्न

नागपुर। सामाजिक संस्थाओं का चौथा दो दिवसीय राज्यस्तरीय स्नेह संमेलन नांदेड जिले के संगरोली में बड़े उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 'देखणी ती पाऊले' मुंबई के संस्थापक महादेव रानडे की संकल्पना को साकार करते हुए महाराष्ट्र राज्य के 108 संस्थाओं को जोड़ा गया है। इससे पूर्व देवरुख कोकण, पुणे, जालीहाल सांगली के पश्चात संस्कृति संवर्धन मंडल, संगरोली नांदेड के तत्वावधान में चौथा संमेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।


विदर्भ से आसमान फाउंडेशन नागपुर द्वारा डॉ. रवि गिरहे अध्यक्ष व भागिमहारी, पारसिवनी से डॉ बबलू गाडवे इस सम्मेलन में शामिल हुए। आसमान फाउंडेशन की ओर से महादेव रानडे को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ रवि गिरहे द्वारा सामाजिक संस्थाओं के राज्यस्तरीय संगठन की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। जिससे राज्य की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सामाजिक, आर्थिक व वैचारिक बल मिलेगा तथा समाज में अधिक उत्साह के साथ गरीब, निराधार व जरुरतमंदों को मदद मिल सकेगी।


सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
आयोजक संस्था संस्कृति संवर्धन मंडल के अध्यक्ष प्रमोद देशमुख द्वारा उपस्थितों का स्वागत किया गया तथा ढाईसौ एकड़ में स्थापित शिक्षा गतिविधियों व सैनिक स्कूल से अवगत कराया। संस्थापक अध्यक्ष महादेव रानडे ने अपना उत्साहपूर्ण संबोधन प्रस्तुत किया। आयोजक संस्था द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन में प्रतिनिधियों की आवभगत पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
समाचार 1121215607638535067
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list