कुरुक्षेत्र में गीतायन का लोकार्पण, ऋतु गर्ग को मिला ‘साहित्य शिखर सम्मान’
https://www.zeromilepress.com/2026/01/blog-post_98.html
नागपुर। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय के तत्वावधान में अखण्ड गीता पीठ आश्रम, कुरुक्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय गीतायन साहित्य महोत्सव के दौरान “गीतायन” (खंड–2) का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर के चयनित साहित्यकारों की रचनाएँ प्रकाशित की गईं, जिनमें सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल से लेखिका एवं सर्टिफाइड लाइफ कोच ऋतु गर्ग की आध्यात्मिक रचना “गीता का दिव्य ज्ञान” को विशेष स्थान प्राप्त हुआ।
साथ ही साहित्य एवं आध्यात्मिक लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रितु गर्ग को “साहित्य शिखर सम्मान” से भी सम्मानित किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं साहित्यकारों ने तालियों के साथ सराहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी शाश्वतानंद गिरि जी महाराज के कर कमलों से हुआ। महोत्सव में कवि सम्मेलन, साहित्यिक गोष्ठी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया गया। देश के 12 राज्यों से आए 72 से अधिक सृजनकारों ने इसमें सहभागिता की। ‘गीतायन’ का प्रकाशन साहित्योदय प्रकाशन मंडल द्वारा किया गया है, जिसके संस्थापक एवं अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार पंकज प्रियम हैं। साहित्य जगत में रितु गर्ग की इस उपलब्धि पर उन्हें अनेक साहित्यकारों एवं अतिथियों द्वारा शुभकामनाएँ दी गईं तथा भविष्य में और अधिक आध्यात्मिक रचनाओं की अपेक्षा व्यक्त की गई।