आगरकर विद्या भवन में ‘दृष्टि’ वार्षिक कार्यक्रम संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post.html
नागपुर/हिंगणघाट : सुधारक वूमन्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित आगरकर विद्या भवन, हिंगणघाट में विद्यालय का ‘दृष्टि’ वार्षिक कार्यक्रम दिनांक 29 जनवरी 2026 को उत्साह और खुशी के माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. विनोद चौधरी, श्री आयुर्वेद महाविद्यालय, नागपुर ने की। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीमती पल्लवी सुशांत बारहाटे, शिक्षा सभापति, नगर परिषद, हिंगणघाट उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों की प्रस्तुति में आत्मविश्वास और अनुशासन देखने को मिला।
अपने भाषण में अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
