अंतरंग महिला चेतना मंच के कार्यक्रम में वीरांगनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति
https://www.zeromilepress.com/2026/01/blog-post_796.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अंतरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विविध वेशभूषा के तहत स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली वीर महिलाएं' एवं 'विभिन्न क्षेत्रों में चर्चित प्रथम महिलाएं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चित्रा दौलतानी - प्रिंसिपल - बी. जी. श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, जरीपटका, नागपुर एवं विशिष्ट अतिथि स्नेहल दाते - आहारतज्ञ प्रोफ़ेसर , सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी - नागपुर का स्वागत अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं शानदार संचालन अंतरंग संयोजिका शगुफ़्ता काज़ी ने किया।
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी और अरुंधती राय - नंदिता सोनी, रानी लक्ष्मी बाई और सावित्री बाई फुले - रीमा दीवान चड्ढा, बेगम हज़रत महल - संतोष बुद्धराजा, भीकाजी कामा - माया शर्मा , सरोजिनी नायडू - अवंती इंदुरकर , होमी व्यार वाला - निरंजना गांधी, कैप्टन लक्ष्मी सहगल - जिगिशा शाह, रानी अहिल्या बाई होलकर - डॉ शुभांगी वाघ , कित्तूर रानी चेन्नम्मा - आभा आसुदानी, इंदिरा गांधी - शिवानी सिंह , प्रतिभा ताई पाटिल - विशाखा खंडेलवाल, संत मदर टेरेसा - ज्योति राठी, फ़ातिमा बीबी - शगुफ़्ता यास्मीन काज़ी, महादेवी वर्मा - सुनीता केसरवानी, लता मंगेशकर - अमिता शाह, राजकुमारी दुबे - नीलम शुक्ला, ऐश्वर्या राय - आरती पाटिल, दुर्गा देवी वोहरा - ममता परिहार, संत मीरा बाई - सुषमा शर्मा, सुष्मिता सेन - सुविधि जायसवाल, कनकलता बरूआ - रूबी दास, महाश्वेता देवी - रेणु बाली, सुभद्रा कुमारी चौहान - रंजना श्रीवास्तव किरण बेदी - सरिता त्रिवेदी, फ़ातिमा शेख़ - सुजाता दुबे, डॉ आनंदी बाई जोशी - सुषमा भांगे, सिंधु ताई सपकाल - माधुरी मिश्रा मधु, पी. टी. उषा - किरण हटवार, सानिया मिर्ज़ा - श्वेता खरे, विजयलक्ष्मी पंडित - सुधा भगत आदि सखियों ने प्रस्तुति दी।
आभार प्रदर्शन सह - संयोजिका जिगिशा शाह ने किया। कार्यक्रम में अनीता गुप्ता, हेमलता मानवी, सुमन मसराम, नंदिनी सुदामल्ला, अनुष्का, पुष्पा पांडे, सीमा पांडे, डॉ सुरेखा खरे, मर्सी अब्राहम, माया ठाकुर, छाया ताइवाडे, लक्ष्मी लेबडे, लता डेंगे, चिलिया दौलतानी, बिन्नी खान, नीता वर्मा, किरण सारवाला, नम्रता दुबे, माया ठाकुर, कुसुमाई, श्वेता ठवरे, लता, शेफाली आदि सखियां उपस्थित थीं।

