Loading...

ईसीए टोल प्लाजा आरंभा में गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया


नागपुर। जनवरी 2026 को भारत का 77वां गणतंत्र दिवस ईसीए इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्रा. लि. के तत्वावधान में आरंभा टोल प्लाजा, जाम–चंद्रपुर रोड पर अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नासुप्र के पूर्व ट्रस्टी किशोरभाऊ कन्हेरे के शुभहस्ते ध्वजारोहण संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान तथा देशभक्ति के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित किशोरभाऊ कन्हेरे ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने देश के विकास के लिए प्रत्येक नागरिक से संविधान की मर्यादा में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक श्री अजय महादुरे, टोल समन्वयक डॉ. राज दासानी, प्रबंधक श्री श्याम चौधरी के साथ ऋषि कारूंडे, ईश्वर बरडे, सुरेंद्र जैन, किशोर गायधने, अशोक मोहुरले, रणजीत राऊत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसके साथ ही विरेंद्र राऊत, सतीश कापसे, गणेश हरडे, वैभव वैद्य, अमोल वंजारे, प्रविण जामुनकर, दिनेश जवादे, नगो रोहनकर, प्रकाश वसाड, नानाजी वाटकर, विशाल बोबडे, सागर फुलकर, गोकुळ उंसरे, राहुल टेकाम, दीपक लोखंडे, सुरेश मांडवकर, रमेश वोघारे, नागेश निशाने, प्रशांत भोगेकर, मधुकर शेरकुरे, विकास पासवान, महादेव गायकवाड, आकीप अंसारी, हरिदास सातारकर, ईश्वर कोळशे, सुधाकर चौधरी, राजू शेरकुरे, ऋषी मायलवार, सनी निशाने, गणेश बरडे, किशोर कलवडे सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं टोल प्लाजा के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
समाचार 1958975374890302201
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list