Loading...

रोग निदान शिविर का सफल आयोजन


गिट्टीखदान के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन

नागपुर। गिट्टीखदान के दीपक नगर परिसर स्थित श्री राधा कृष्णा मंदिर प्रांगण में रोग निदान शिविर का आयोजन हाल ही में किया गया, जिसका बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने लाभ उठाया। शिविर में डॉ मुकेश ने अपनी सेवाएं देते हुए नाड़ी परीक्षण कर शिविरार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे लोगों का खाली पेट स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उपयुक्त सलाह दी गई तथा दवाइयां का वितरण किया गया।

सफलतार्थ डॉ मुकेश स्वर्णकार, मनोरमा यादव, मंजूश्री यादव, सरिता यादव, मानसी यादव, पुष्पा यादव, प्रीति शर्मा, सीमा ग्वालवंशी, अनीता वानखेड़े ,नरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप दास, प्रेम साहू, बलदेव ग्वाला, सोनम पल्लवी, खुशी, अंशु, प्रीतम आदि ने परिश्रम किया।

समाचार 1129399442263635144
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list