Loading...

आयुषी रतूड़ी ने जिलास्तरीय स्कूली वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया


नागपुर। कर्म योद्धा केशवरावजी शेंडे की पावन जयंती पर सेवादल शिक्षण संस्थान विदर्भ बुनियादी हाईस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय ओमनगर सक्कदरा नागपुर में 12 फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न स्कूलों के असंख्य छात्रों ने हिस्सा लेकर विभिन्न जनहितकारी मुद्दों पर सर्वोच्च वाद विवाद पर संभाषण किए। 


कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली कुमारी आयुषी अरविंद रतूड़ी ने कई अति गंभीर संवेदनशील मानवीय सामाजिक मुद्दों पर वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेकर चार चांद लगा दिए और अपने संभाषण में अपनी स्कूल की तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इस अति सम्मानित प्रतियोगिता में दिल को झकझोर देने वाले विषयों पर प्रकाश डाला और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी छात्र छात्राओं शिक्षकों की वाहवाही बटोरते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

आयुषी रतूड़ी को आयोजक शिक्षण संस्थानों की तरफ से स्मृति चिन्ह और नगद राशि पुरूस्कार स्वरूप शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. संजय केशवराव शेंडे के हाथों दी गई। ज्ञात हो कि आयुषी रतूड़ी नागपुर महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार रतूड़ी की छोटी बेटी है और वो अपने पिता और परिवार के साथ काफी छोटी उम्र से ही सामाजिक कार्य में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेती आई है, चाहे अंगदान, देहदान, नेत्रदान, रक्तदान, विद्या दान हो या लावारिश प्राणियों की सेवा, 

जानलेवा चीनी डोर नायलॉन मांजा प्रतिबंधित लड़ाई, गौ हत्या, गौ वंश हत्या, प्राणी हत्या, प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष लगाओ अभियान के अलावा राष्ट्रीय आपदा कोविड 19 में करोना पीड़ित और उनके परिजनों की माता पिता के साथ विभिन्न प्रकार की मानवीय सेवा भी की थी, जिसके लिए आयुषी रतूड़ी को सबसे छोटी करोना योद्धा का पुरस्कार नागपुर पुलिस द्वारा दिया गया था। 

पूर्व में भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में आयुषी रतूड़ी कई राज्यस्तरीय पुरूस्कार, सम्मान और स्वर्ण पदक जीत चुकी है। आयुषी रतूड़ी ने यह सम्मान अपने स्वर्गीय दादा और दादी जी को समर्पित किया है जो कि खुद 1962 युद्ध के नायक नायिका सैन्य प्रशिक्षक थे। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और जजों ने आयुषी रतूड़ी के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
समाचार 6265898031663587183
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list