Loading...

परीक्षा को उत्सव की तरह मनाए : आदेश जैन


नागपुर। लोकमान्य तिलक जनकल्याण शिक्षण संस्था द्वारा संचालित ज्योतिबा माध्यमिक विद्यालय,नंदनवन नागपुर में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस एवं तनावमुक्त  बोर्ड परीक्षा हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मार्गदर्शक आदेश जैन का स्वागत पर्यवेक्षक जामुवंत वांदे ने किया। संचालन भारती शम्भरकर ने किया।


विद्यार्थियों को मार्गदर्शक आदेश जैन ने बताया कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा विद्यार्थियों  के जीवन में पहला टर्निंग पॉइंट है।यही वो मोड़ है जब विद्यार्थियों को यह तय करना है कि अपने जीवन में क्या बनना चाहते है?जिस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है ,उसी के हिसाब से विषयों का चयन करे।उन्होंने 11वी के सभी विषयों के विस्तार से जानकारी दी।साथ ही विद्यार्थियों  की अनेक शंकाओं का समाधान किया।

तनाव मुक्त परीक्षा देने हेतु उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वे परीक्षा के दिनों में सकारत्मक सोच को अपनाए। परीक्षा की अग्रिम तैयारी की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा को उत्सव की तरह मनाए।
प्राचार्या अरुणा कडू एवं पर्यवेक्षक जामुवंत वांदे ने सभी विद्यार्थियों को 10 बोर्ड की परीक्षा हेतु शुभकामनाएं  दी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मनीषा जामभुलकर, मंजूषा साठोने, तृप्ति मेंढ़ेकर, निनावे सर, तड़स सर ने विशेष सहयोग दिया। सारिका घोड़मारे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार 2752972906297565674
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list