COMHAD International के न्यूज़लेटर का विमोचन
https://www.zeromilepress.com/2026/02/comhad-international.html
फोटो में बाएं से दाएं - श्रीमती स्नेहल कश्यप, डॉ. जया शिवालकर, डॉ. सोफिया आजाद, डॉ. विजय सुपले, डॉ. उदय बोधनकर, डॉ. रमेश मेहता, डॉ. यशवंत पाटिल, डॉ. प्राजक्ता कडूसकर, डॉ. सुनील खापर्डे, डॉ. सुधीर मंगरुलकर।
नागपुर। यूनाइटेड किंगडम स्थित Commonwealth Association of Health and Disability (COMHAD) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश मेहता ने भारत (नागपुर) का दौरा कर संगठन की चल रही गतिविधियों की समीक्षा की तथा सदस्यों के साथ संवाद किया।
इस दौरान अध्यक्ष ने कार्यकारिणी समिति के साथ बैठक की और संगठन को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु आपसी सहयोग, नवाचार और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. उदय बोधणकर (कार्यकारी निदेशक), डॉ. यशवंत पाटिल (तत्कालीन पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. विजय सुपले (कनाडा – अंतरराष्ट्रीय समन्वयक), डॉ. सोफिया आज़ाद, डॉ. जया शिळवलकर, डॉ. मीना देशमुख, डॉ. सुनील खापर्डे, डॉ. सुधीर मंगरुळकर, श्रीमती स्नेहल कश्यप शामिल थे।
बैठक का संचालन मानद महासचिव डॉ. प्राजक्ता कडूसकर ने किया। बैठक का मुख्य आकर्षण संगठन के न्यूज़लेटर “Environmental Pollution Impacting Child Health and Neurodevelopment” का औपचारिक विमोचन रहा। इस प्रकाशन के माध्यम से शोध एवं समाज दोनों में समावेशिता, संवेदनशीलता तथा साक्ष्य-आधारित कार्यप्रणाली के महत्व को रेखांकित किया गया है।
इसका उद्देश्य जनजागरूकता बढ़ाना, सामाजिक कलंक कम करना तथा बौद्धिक विविधता को स्वीकार करने वाला अधिक जागरूक समाज निर्माण करना है। साथ ही बच्चों को पर्यावरणीय प्रदूषण से बचाना उनके स्वस्थ शारीरिक विकास और मस्तिष्क के उत्तम विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने प्रधान संपादक डॉ. छाया प्रसाद एवं उनकी संपादकीय टीम को प्रकाशन हेतु किए गए समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी और सदस्यों से आगामी अंकों में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। दौरे का समापन एक संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आगामी कार्यक्रमों एवं पहलों पर चर्चा की।
