Loading...

हिंदी महिला समिति की 'सलाम इंडिया' प्रांतीय व्यंजन, वेषभूषा प्रतियोगिता


नागपुर। शहर की प्रतिष्ठित संस्था हिंदी महिला समिति ने एक खूबसूरत प्रतियोगिता को विर्दभ हिंदी- साहित्य सम्मेलन मोर भवन मे आयोजित किया भारत विभिन्न संस्कृतियों का संगम स्थल है। आज प्रदूषण बचाओ, बेटी बचाओ, देश को बचाओ आदि मुद्दों पे सभी लगे है पर देश.की संस्कृतियों को कैसे एक करे बचाये इस पर ध्यान बहुत कम लोगों का जाता है। 

यह कार्यक्रम  इसी उद्धेश्य को लेकर हर वर्ष  हम करते हैं, प्रांतीय  व्यंजन के.साथ उसी प्रांत की वेश- भाषा के साथ प्रतियोगियों ने कार्यक्रम को रोचक, सुंदर व आर्कषक बनाया गजब का ही उत्साहवर्धक  वातावरण रहा कार्यक्रम की मुख्य अतिथी भी संस्थान  की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा शर्मा रही और निर्णायक नागपुर शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट मस्टर्ड की एम.डी. श्रीमती हनी समीर त्रिपाठी (न्यूमरोलाजिस्ट) तथा नागपुर होटल मेनेजमेंट तिरूपड़े कालेज के प्रोफेसर योगेश मेश्राम रहे, लगभग 40 प्रतियोगियों ने इस सुंदर प्रतियोगिता में प्रवेश लिया।

संस्था अध्यक्षा रति चौबे तथा कार्याध्यक्ष डा.चित्रा तूर.ने इस प्रतियोगिता को संयोजन व आयोजित किया, प्रस्तावना रतिचौबे ने दी, परिचय अतिथी व निर्णायको का जन संपर्क- अधिकारी डा. कविता परिहार, व उपाध्यक्ष रेखा पांडे ने तथा डा. चित्रा तूर ने दिया। आभार कोषाध्यक्ष ममता विश्वकर्मा ने दिया। 

आरम्भ गणेश वंदन दीप प्रज्वलन व सुप्रसिद्ध डांस दिवाने की नृत्य कलाकार के मनमोहन नृत्य वंदना से हुआ। 
कार्यक्रम का संचालन सचिव रश्मि मिश्रा व कविता परिहार ने किया स्वागत शाल व स्मृति चिह्न से अध्यक्ष रति चौबे, डा. चित्रातूर सुजाता दुबे उपाध्यक्ष ने अतिथियों का किया। विभिन्न व्यंजनों की हर प्रांत की वेशभूषा में सजकर प्रतियोगियों ने कार्यक्रम को मनभावन बना दिया। साथ ही समिति की मुख्य अतिथी कृष्णा शर्मा की तीसरी पीढ़ी पोते की नई बहु मानसी का संस्था की पर परम्परानुसार गोद भराई का महिलाओं ने आयोजन किया। छबि, लक्ष्मी लता व हेमलताजी व अन्य ने सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी, सभी प्रतियोगियों ने मंच पे अपनी प्रस्तुति दे अपनी कला का भी प्रर्दशन किया।

प्रतियोगिता में जीत का ताज पहनने वाले रहे। प्रथम मेंहदीबाग आयुन- मलक टीम की महिलाएं रही, द्वितीय ताज पहना-रोहिणी देशकर ने तो तृतीय ताज गया अर्चना चौरसिया के पास। तिरपुढ़े कालेज  के विधार्थी प्रथम विजेता- केतन, द्वितीय रही निहारिका तो तृतीय रहे सार्थक दुबे, लड़को ने सिद्ध कर दिया कि वे महिलाओ  से कम.नहीं है। उत्तम प्रस्तुति में अनिता गायकवाड़- तमिल आशा चौधरी- राजस्थानी तो रिंकू घोष ने- बंगाली में प्रशंसा प्राप्त की। इसके अलावा इस में संतोष बुद्धराजा- पंजाबी, लक्ष्मी वर्मा -उ. प्रदेश, उमाहरगन- गुजराती, मीना तिवारी- बिहार, शुभांगी बाघ- मराठी, किरण हटवार, रिंकू घोष- बंगाली, पल्लवी, पियूष, दीपेन्द्र, आशुतोष, वाघमारे, आम्रकानन, आयुष, सार्थक, अमरजीत, तनिष्क, सजल बोकडे आदि तिरपुडे कालेज के 15 विधार्थी ने भाग लिया, आभार ममता विश्वकर्मा का रहा। शानदार कार्यक्रम रहा। 

निर्णायक हनी त्रिपाठी एम.डी, मस्टर्ड व योगेश मेश्राम ने कार्यक्रम की सराहना की मुख्य अतिथी कृष्णा शर्मा, अनुसार शर्मा, वंदना शर्मा ने शुभकामनाएं दे कार्यक्रम  को सहारनीय योगदान दिया। स्वल्पाहार के साथ समाप्त हुआ, साथ ही आरजेएस पी.बी.एच. सकारात्मक भारत उदय आंदोलन के ग्रंथ 6 राम जानकी संस्थान की पुस्तक का भी इस खूबसूरत कार्यक्रम में विमोचन किया अध्यक्ष रति चौबे, कार्याध्यक्ष डा. चित्रा तूर तथा जनसंपर्क- अधिकारी डा. कविता परिहार ने जो गौरवमय रहा
समाचार 5046254696782370132
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list