संत भीकाजी महाराज जन्मोत्सव पर महाप्रसाद वितरित
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_33.html
भक्तिगीतों से किया पुण्यसिमरण
नागपुर। भीकाजी महाराज भक्त परिवार की ओर से भीकाजी महाराज का जन्मोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खामला सब्जी मार्केट परिसर में श्रद्धा भक्ति भाव से मनाया गया। आयोजक राजुभाऊ बावने ने जानकारी दी कि सर्वप्रथम समाजसेवी प्रिया फुके, मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोतवानी द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। भक्ति गीतों से संत भीकाजी महाराज के जयकारों से परिसर गूंज उठा। आयोजन की अध्यक्षता देवराव बावने ने की।
इस अवसर वक्ताओं ने संतो के पावन चरित्र का बखान करते हुए उनके द्वारा कहे गए विचारों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया. तत्पश्चात भक्तों में लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसका हजारों भक्तों ने लाभ लिया। भक्त परिवार के राजुभाऊ बावने ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग हेतु भक्तों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में मनोहर इंगोले, सुधीर शेवाड़े, कविता बावने, बालीबाई, पुष्पा इंगोले, आशा बावने, अतुल इंगोले, प्रवीण पाटिल, रवि अवचार, अभिजीत घोष, रवि नेवारे, रंजीत गायकवाड़, सचिन इंगोले, नायरा बावने, डॉली इंगोले, सोनुभाऊ इंगोले, स्वप्निल वाघमारे ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।