दिव्यांग बच्चों की सेवा का एक दशक
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_65.html
होप फार होपलेस शिविर
नागपुर। डा प्रफुल्ल विजयकर होमिओपैथिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाऊंडेशन प्रमुख डा अंबरीश विजयकर के मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों की सेवा में तत्पर होप फार होपलेस शिविर का नागपुर में एक दशक पूरा हुआ। महल क्षेत्र में स्थित डा रुचि जैन होमिओपैथिक हास्पिटल में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में अभिभावक अपने विकलांग बच्चों को लेकर आए।
उद्घाटन समारोह में समाजसेवी कस्तूरचंद जैन, श्रीमती मंजूलता जैन, कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा, कवि अनिल मालोकर आदि की उपस्थिति रही।लगभग 12 घंटे तक चले शिविर में 172 बच्चों की समुचित जांच कर निशुल्क दवा भी दी गई। दशकपूर्ति के उपलक्ष्य में पिछले दस वर्षों की सेवाओं को पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
शिविर की संयोजिका डा रुचि जैन के नेतृत्व में डा मधु अग्रवाल, डा भावना तायडे, पूजा काटोले, रुपेश पलसापुरे, धीरज चव्हाण, जयेश व्यास, रिषभ जैन, कृष्णा शर्मा आदि ने सेवाएं प्रदान की। इस दौरान सेवायुग स्कूल से अश्विनी निजामाबाद से आए डा साई कृष्णा, पूनम विश्वकर्मा, विनोद कोचर, अर्चना श्रावने, किरण बोरकर, स्वप्निल जैन, लीनाक्षी चौधरी, राजेश जैन, डा आंचल जैस्वाल सारिका जैन आदि ने उपस्थित रहकर हौसला बढ़ाया।
