कवि बादल की दो पुस्तकों का लोकार्पण संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_90.html
नागपुर। सुप्रसिद्ध लेखक जिनकी अब तक 35 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, आज उनकी द्वितीय मराठी काव्य की पुस्तक ‘शोधू कुठे तुला मी’ और अपनी पौत्री अमोदिनी(अम्मू) को समर्पित बाल साहित्य ‘अम्मू का स्कूल’ का लोकार्पण डॉ वंदना खुशलानी की अध्यक्षता और इंदिरा किसलय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। डॉ सपना तिवारी की विशेष उपस्थिति रही। व्यंग्यकार अनिल मालोकर ने मराठी पुस्तक की समीक्षा की।
अपने स्वागत सत्कार का जवाब देते हुए संतोष बादल ने अपने पुस्तकों की रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए मराठी भाषा की पुस्तकों का प्रकाशन भविष्य में भी नागपुर के चर्चित अविशा प्रकाशन से ही करने की बात करते हुए ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन के प्रति भी अपना साधुवाद प्रगट किया।
अध्यक्षता करते हुए डॉ खुशालानी ने बादल की दोनो कृतियों और साथ ही सभी वक्ताओं के वक्तव्यों की सार्थकता को प्रतिपादित किया। कार्यक्रम का सरस संचालन जहां कवि अविनाश बागड़े ने किया वहीं डॉ प्राची त्रिपाठी ने आभार माना। अतिथियों का स्वागत आशुतोष और वर्षा पांडे ने किया।
कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा कृष्णकुमार द्विवेदी, प्रेमलता तिवारी, नरेंद्र परिहार, रामकृष्ण वि सहस्रबुद्धे, एस पी सिंह, माधुरी राउलकर, मीरा जोगलेकर(सरस्वती वंदना), रामेश्वर बंग, वर्षा और आशुतोष पांडे, दिव्यानी शंभुवानी, किशोर लालवानी, पूनम मिश्रा पूर्णिमा, पूनम हिंदुस्तानी और पूनम मिश्रा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
