नागपुर सिंधी समाज ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_92.html
पूजा अर्चना की व्रत रख आराधना की, प्रसाद वितरित किया
नागपुर, 15 फरवरी नागपुर शिव मंदिर जरीफटका में आई एस एस एस आई की महाराष्ट्र महिला टीम ने हर्षोल्लास से महाशिवरात्रि पर्व मनाया, अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने बताया कि आज 15 फरवरी 2026 को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि शिव साधना, आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का श्रेष्ठ अवसर है। इस दिन विधि-विधान और श्रद्धा से की गई पूजा से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते है।
आई एस एस एस के संस्थापक अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को मनाई गई। यह पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को पड़ता है. महाशिवरात्रि पर चतुर्दशी तिथि में रात्रि के समय की गई शिव पूजा अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है।
शिव पूजा में जल चढ़ाने की परंपरा बहुत महत्वपूर्ण है. समुद्र मंथन के समय शिव ने विष पिया था, जिससे उनका कंठ नीला हो गया. तब देवताओं ने उन्हें शीतलता देने के लिए जल अर्पित किया. इसलिए शिवलिंग पर जल चढ़ाना विशेष पुण्यकारी माना जाता है महिला टीम की पदाधिकारियों अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी के साथ उपाध्यक्ष रश्मि मोहनानी, सपना बत्रा, गीता चावला ,सरिता अमरनानी, सिमरन खुबनानी, पूनम काकवानी, विमला रामलानी, साक्षी तोलानी ने शिवलिंग की पूजा कर जल चढ़ाया।
भाग्यश्री खेमचंदानी ने बताया कि अविवाहित लड़कियां इस दिन शिव जैसा पति पाने की कामना से व्रत रखती हैं, जबकि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं. अंत में सभी ने प्रसाद बांटा।
