हास्य की फुहारों और व्यंग्य के तीरों से सजी २३७वीं कल्पकथा साप्ताहिक काव्यगोष्ठी।
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_99.html
नागपुर। प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित राष्ट्र प्रथम, हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति, सद साहित्य, हेतु कृत संकल्पित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा आयोजित २३७वीं साप्ताहिक ऑनलाइन काव्यगोष्ठी हास्य व्यंग्य के हंसगुल्ले सचमुच हँसी का गुलदस्ता सिद्ध हुई।
संस्था की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में हर सृजनकार ने अलग रंग बिखेरा और हर पंक्ति ने श्रोताओं को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि जब शब्दों की पतंग आसमान छूती है तो आनंद की वर्षा होना तय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रीवा मप्र के वरिष्ठ साहित्यकार सी एल दीवाना ने की। नागपुर महाराष्ट्र से जुड़ीं मुख्य अतिथि मेघा अग्रवाल ने अपने विचारों से वातावरण में चार चाँद लगा दिए। मंच संचालन आशुकवि भास्कर सिंह माणिक ने अपनी चुटीली शैली से कार्यक्रम को इस प्रकार साधा कि हर्ष, सजगता, और संदेश का भावपूर्ण संगम बन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीदी राधा श्री शर्मा द्वारा गुरु वंदना, गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ। और एक से बढ़कर एक रचनाओं ने श्रोताओं को “हँसी के फव्वारे” में भिगो दिया।
आयोजन में, रमेश चंद्रा गौतम, नंदकिशोर बहुखंडी, सुनील कुमार खुराना, आत्म प्रकाश कुमार, ज्योति प्यासी, मेघा अग्रवाल, सी एल दीवाना, भास्कर सिंह माणिक, दीदी राधा श्री शर्मा, की काव्य रचनाओं के साथ ऐसा प्रतीत हुआ मानो हँसी की गंगा बह निकली हो। और मेघा अग्रवाल नागपुर ने मुख्य अतिथि के रूप मे सभी की समीक्षा हास्य के फौवारों के साथ किया। कार्यक्रम के अंत में बिनोद कुमार पाण्डेय द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का गायन किया। आमंत्रित अतिथियों सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए पवनेश मिश्र ने साहित्य की सेवा के संकल्प को दोहराया।
जय हिंदी साहित्य की।
