Loading...

सुरोजीत गुहा की आवाज में हेमंत कुमार के गाने रंग उठे


नागपुर। हार्मनी इव्हेंट्स के तत्वावधान में आयोजित हिंदी चित्रपटसृष्टी के प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार हेमंत कुमार को संगीतमय अभिवादन करने के लिए ‘तुम पुकार लो’ यह विशेष कार्यक्रम साइंटिफिक सभागृह, लक्ष्मी नगर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की निर्मिति एवं संकल्पना राजेश समर्थ की है तथा सूत्रसंचालन श्वेता शेलगावकर ने अपनी विशिष्ट शैली में किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रचना पंजाबी ने "कूच दिल ने कहा" तथा ईशा रानडे ने "कहीं दीप जले कहीं दिल" गाकर की। उसके बाद चेन्नई के प्रसिद्ध गायक सुरोजीत गुहा ने हेमंत कुमार के "तेरी दुनिया से", "राह बनी खुद मंजिल", "है अपना दिल तो", "तुम पुकार लो" तथा बंगाली सॉन्ग "अमेय प्रश्ना करे" गाकर हेमंत कुमार को अभिवादन किया। उसके बाद उन्होंने रचना पंजाबी के साथ मराठी सॉन्ग "मी डोलकर दारियाचा राजा", "या दिल की सुनो दुनिया वाले", "लहरों पे लहर" तथा "बेकरार करके हमे यू ना जाईये" और ईशा रानडे के साथ "सावले सैलोने आई", "नैन से नैन", "निंद ना मुझको आये", "छुपलू ऊन दिल मी प्यार" गाने पेश किए।कार्यक्रम का समापन सुरोजीत गुहा ने "बेकरार करके हुमे यू ना जा" गाकर किया। वाद्यवृंद की सुंदर संगत और कार्यक्रम के अति उत्कृष्ट आयोजन के कारण यह अत्यंत उत्कृष्ट कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद आयोजकों ने रसिक श्रोताओं का आभार माना।
समाचार 8338607819103171104
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list