डॉ. मुक्ता कौशिक साहित्य प्रतिभा सम्मान से सम्मानित
नागपुर/महासमुंद। 26 वा प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन का आयोजन महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कान्हा कौशिक प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति ने किया। मुख्य अतिथि श्री संदीप दीवान सभापति रेड क्रॉस सोसाइटी जिला महासमुंद, विशेष अतिथि श्रीमती सोरीन सेन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद, डॉ अनसूया अग्रवाल प्राचार्य महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद, श्री प्रभात मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग रायपुर के करकमलो से डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक को साल,प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह से साहित्य प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन अभनपुर वर्तमान मे सह प्राध्यापक के रूप में पदस्थ है।
डॉ. मुक्ता साहित्य के क्षेत्र में अनेक अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुकी है यह सम्मान उसे छत्तीसगढ़ी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व छत्तीसगढ़ी भाषा व साहित्यकरो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए साहित्य प्रतिभा सम्मान सम्मानित किया गया| सम्मानित होने पर श्री प्रभात मिश्रा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग,श्री कान्हा कौशिक, अध्यक्ष प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति, डॉ. हरिसिंह पाल, महामंत्री नागरी लिपि नई दिल्ली, डॉ.शम्भू पवार, अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जयपुर, डॉ. आशीष नायक, नेपाल पुरस्कृत, प्राचार्य डॉ. अनुसूया अग्रवाल,प्राचार्य डॉ. शैलचंद्रा, डॉ. आशुतोष शुक्ला, संचालक, डॉ. रिया तिवारी, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन अभनपुर, डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, सचिव विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान सहित अनेक साहित्यकारों प्रा. ध्यापकों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई |