Loading...

सिंधी सभ्यता संस्कृति महान : किशोर अजवानी

यादें छोड़ गया त्रिदिवसीय चेट्रीचंड्र मेला

नागपुर। झूलेलाल पार्क, जरीपटका में त्रिदिवसीय ‘चेट्रीचंड्र’ महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

सिंधू सभा, नागपुर द्वारा ‘चेट्रीचंड्र’ के शुभ अवसर पर झूलेलाल पार्क, सीएमपीडीआइ रोड, जरीपटका नागपुर में झूलेलाल महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। गुलशन दात्रे के संयोजन में भजन क्लबिंग का कार्यक्रम रखा गया. जिसमें चेतन बत्रा, अंशिका टहिल्याणी, धैर्य दात्रे, तुषार वलेजा ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। यंगिस्तान थीम पर भजनों को माडर्न धुनों में सुनकर युवा वर्ग झूम उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यूज़ 18 इंडिया के प्रबंध संपादक किशोर अजवानी ने कहा कि हम सब लोग सिंधी हैं क्योंकि हम सब विश्व की सबसे प्राचीन ‘सिंधू घाटी की सभ्यता’ के वारिस हैं। उन्होंने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अयोजनों से सिंधी संस्कृति एवं सभ्यता का विकास होता है। विश्व प्रसिद्ध गायक शुभम नाथाणी व उनकी टीम के संगीतमय कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। ‘मस मस त मिलया आहियूं, इहे मेला नसीबनि जा’ गीत की धुन पर दर्शक अपने कदमों को नहीं रोक सके और महिलाएं, पुरूष, बच्चे काफी देर तक झूमते रहे। 

कार्यक्रम में जलगांव के संत साईं देवीदास, उदासी दरबार नागपुर के संत सन्मुखदास उदासी एवं राधाकृष्ण भक्त परिवार के संत दामोदर दास, नागपुर की महापौर नीता ठाकरे, भा.ज.पा. के संगठन महामंत्री डाॅ. उपेंद्र कोठेकर एवं भा.ज.पा. नेता व नागपुर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय जी भेंडे उपस्थित रहे। सभी मान्यवारों का सत्कार भा.ज.पा. व्यापारी आघाड़ी महाराष्ट्र के अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा ने किया। महोत्सव के संयोजक वीरेंद्र कुकरेजा, कार्यकारी संयोजक सतीश आनंदानी, महोत्सव कोषाध्यक्ष राजेश बटवाणी, सह संयोजक सागर आहूजा, पंकज विधानी, मनीष दासवानी एवं राशि वासवानी थे। भारतीय सिंधू सभा मार्गदर्शक मंडल के घनश्याम कुकरेजा, गोपाल खेमानी, पुरषोत्तम रोहड़ा, प्रमिला मथरानी, डाॅ.विंकी रुघवानी, भूषण खूबचंदानी, अधिवक्ता राजेश गोपलानी, किशोर लालवानी, अशोक केवलरामाणी, पी.टी.दारा, श्रीचंद चावला, किशन आसूदानी, प्रा.पी.डी.केवलरामानी, वीरेंद्र आहूजा, डाॅ. गुरमुख ममतानी, अनिल कुकरेजा, नंदलाल कांजन, अशोक जेसवानी ने चेट्रीचंड्र महोत्सव की सफलता हेतु विशेष प्रयास किया।

कार्यक्रम की सफलता हेतू सभी पूज्य पंचायतों, पूज्य दरबारों एवं संस्थाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सिंधू सभा के अध्यक्ष प्रताप हीरानी, महासचिव जगदीश वंजानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार कोडवानी, दौलत कुंगवानी, गुड्डू केवलरामानी, राखी कुकरेजा, प्रमिला मथराणी, उषा दानी, मंजू कुंगवानी, कोमल खूबचंदानी, संगीता लालवानी, राजेश झांबिया, राजकुमार ढोलवानी, घनश्याम गोधानी, आंचल वलेचा, पूजा मोरयानी समर्थ, हीना मीराणी, ज्योति इसरानी, ज्योति आसनानी, निर्मला साधवानी, कोमल खिलवानी, नरेश वीरवानी, रितेश चेलानी, बाबू चावला, हर्ष नानवानी, संजय वासवानी, हितेश देवानी, दिलीप बीखानी, संतोष डेंबला, टिंकू मलिक, श्याम जेसवानी, रवि गोपलानी, रवि दुहिलानी, हितेश चंादवानी, राजेश धनवानी, ओम सेवानी, सुरेश टहिल्यिानी, संजय हेमराजानी, बाबू हीरासिंघानी, जीतू लालवानी, भीष्म साधवानी, कुमार लालवानी, श्याम मटलानी, परमानंद कुकरेजा, चंदू गोपानी, कमल चेलानी, राजेश भट्ट, बंटी रूचंदानी, मुरली वलेचा ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अथक प्रयास किया।

समाचार 3071578297488633835
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list