नागपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग में निबंध लेखन स्पर्धा का आयोजन किया
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_25.html
नागपुर। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग में मंगलवार दिनांक 10 मार्च, 2026 सुबह 11:30 बजे महाराष्ट्र राज्य उर्दू साहित्य अकादमी, मुंबई के सौजन्य से निबंध लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया। विषय था दौरे हाज़िर में उर्दू ज़बान का मक़ाम- व- मर्तबा। यह एक अंतर- महाविद्यालयीन प्रतियोगिता थी,जिस में लगभग शहर के सभी उर्दू स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विभिन्न महाविदयालयों के 49 विद्यार्थियों के निबंध उर्दू विभाग को प्राप्त हुए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं परीक्षक डॉ. नुसरत मीनू (उर्दू विभाग प्रमुख,वसंतराव नाईक शासकीय समाज विज्ञान संस्थान, नागपुर) और डॉ. असरार अहमद (सहायक प्राध्यापक, एस. के.पोरवाल कॉलेज, कामठी) थे परीक्षकों ने भारी मात्रा में निबंध प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार डॉ. जाकिर हुसैन जुनियर कॉलेज नागपुर की छात्रा तहरीम फातिमा ने (1000 रुपए, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र) प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार उर्दू अध्यापक विद्यालय की छात्रा नाजली फातेमा (700 रुपए, स्मृति चिन्ह ल और प्रमाणपत्र) ने प्राप्त किया तथा तृतीय पुरस्कार राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग की छात्रा तहमीना अंजुम (500 रुपए, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता उर्दू विभाग प्रमुख डॉ. संतोष गिरहें ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. समीर कबीर (शिक्षक, उर्दू विभाग, आर. टी. एम. नागपुर विश्वविद्यालय) ने भी विद्यार्थियों को लेखन के प्रति प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अस्मत कौसर ने किया और आभार डॉ. सबिहा खुर्शीद ने व्यक्त किया। नागपुर शहर के सभी उर्दु कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता मे बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सभी विध्यार्थी तथा उर्दू विभाग के सभी शिक्षक डॉ. शाइस्ता तबस्सु , डॉ. अस्मत कौसर, डॉ. सबीहा खुर्शीद, डॉ. सुमैया अफशा, डॉ. तरन्नुम नियाज, गुल्फेशान अंजुम, डॉ. महेर यास्मीन आदि उपस्थित थे।



