आज गांधीसागर से झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_319.html
सिंधु झूलेलाल वेलफ़ेयर सोसा के चेट्रीचंड्र महोत्सव का शुभारंभ
नागपुर। सिंधी समाज के ईष्ट देवता वरुण अवतार झूलेलाल जी का 1076 वाँ जन्मोत्सव सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसा के तत्वाधान में महंत ठकुर मोहनदास के सानिध्य में गांधी सागर झूलेलाल मंदिर परिसर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। विधिवत पूजा अर्चना कर झूलेलाल भगवान का नमन किया गया। आज शुक्रवार को प्रात 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रात 6 बजे झूलेलाल जी का महाभिषेक, 9 बजे बहिराणा साहिब की पूजा अर्चना अतिथियों के शुभ हस्ते होगी।
घनशयमदास दात्रे एव नरेन्द्र दात्रे द्वारा झूलेलाल जी के पंजड़े प्रस्तुत किये जायेंगे। दोपहर 12 बजे से अटूट लंगर सेवा संस्था की ओर से की जाएगी। संध्या 5 बजे नागपुर पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंघल के शुभ हस्ते फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे ।यह शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर से अग्रेसन चौक, मेयो हॉस्पिटल, हंसापुरी, गांजाखेत, शहीद चौक,गांधी पुतला, महल होते हुए रात्रि 10 बजे मंदिर परिसर में पहुचेंगी। शोभायात्रा में चांदूराम दरबार के तुलसीदास खुशलानी जयराम रामरखियानी, सन्मुखदास के नेतृत्व में सिंधी छेज नृत्य शहनाई के साथ नजर आयेंगे।
इस शोभयात्रा में जीव सजीव सहित 60 झांकियों का समावेश होंगा। महोत्सव को सफल बनाने हेतु रमेश जेसवानी, कोडुमल धनराजानी, हरिराम नागपाल, दीपक देवसिंघानी, मेघराज मैनानी, मनोज मोरियानी, एन कुमार हरचंदानी, विजय रामानी, कवल आडवाणी, मनोहर खुशलानी, सतीश मिरानी, कन्हैलाल तलरेजा, राजूभाई माखीजा, नंदलाल हरदवानी, सुनील जगियासी, राम खुशलानी, संजय धनराजानी, सोनू मंघानी, प्रदीप जैसवानी, रवि हरदवानी, नंदू देवानी, नानक आहुजा, कमलेश घनवानी, योगेश उत्तमचंदानी, जवाहर चुग, जय मोरियानी, सुंदर तारवानी, तुलसी हरियानी, श्याम गोपलानी, राजू विधानी, मधु विधानी, लालचंद उदासी, राजेश कारड़ा, राम राखियानी, कमल अडवाणी, सागर माखीजा अथक प्रयास कर रहे है।