शारदा माता मंदिर से निकली कलश यात्रा
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_345.html
चैत्र नवरात्र उत्सव का शुभारंभ
नागपुर। शारदा माता मंदिर, सिंधी कॉलोनी, खामला में 25 वे चैत्र शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। मंदिर से बाजे गाजो के साथ निकली कलश यात्रा का भक्तों ने स्थान स्थान पर स्वागत किया। 'जय माता दी' जयघोषों से क्षेत्र गूंज उठा। शोभा गुरबानी, सुंदरदास गुरबानी, एड. कमलेश, आतिश गुरबानी, अमर शंभुवानी, अनिल परसवानी, सुंदरदास छतानी, वीरू देवानी, विक्की परसवानी, नितिन, मनीष वाधवानी, रौनक शंभुवानी, पंकज संगतानी, पुष्पा उदासी, विनीता चैनानी, मधु आहूजा, अशोक आडवाणी, राजू आडवाणी, घनश्याम शंभुवानी, धर्मेंद्र खुशालानी, भारती गुरबानी, राशी गुरबानी, सानिया गुरबानी, संजय हरवानी, पायल हेमनानी सहित सैकड़ों भक्त सहभागी हुए।
देर रात्रि मंदिर में घट स्थापना हुई। पंचमी पर 23 मार्च को रात 8 बजे से जबलपुर की जस गायिका सविता मिश्रा माता का जसगान करेंगी। 25 को सप्तमी पर जयकुमार सोबती माता की भेंटे प्रस्तुत करेंगे। 26 को 11 कुंडीय हवन होगा। 27 को 9 माताओं की झांकियों के दर्शन के साथ घट विसर्जन होगा। 28 को रात 8 बजे से मातारानी का महाप्रसाद होगा। शारदा माता मंदिर, सुंदरकांड महिला मंडल, गायत्री महिला भजन मंडल, माऊली मंडल के सभी सदस्य आयोजनों की सफलतार्थ प्रयास कर रहे है।
