गीता मंदिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर उद्घाटित
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_415.html
नागपुर। भारतीय वैदिक समन्वय समिति द्वारा संचालित श्री आयुर्वेद महाविद्यालय के गीता मंदिर बाह्य रुग्ण विभाग मे॔ आयोजित निशुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का उद्घाटन माननीय सचिव वैद्य गोविंद प्रसाद उपाध्याय के हंसते संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य वैद्य बृजेश मिश्रा प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।समन्वयक वैद्य हरीश पुरोहित ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के विषय में जानकारी दी।
शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का विशेष उपचार किया जाएगा एवं रक्त -मल- मूत्र की जांच रियायती दरों पर की जाएगी ।कार्यक्रम में संहिता सिद्धांत विभाग के वैद्या गायत्री व्यास विद्या, वैद्य कल्पेश उपाध्याय, स्त्री- प्रसूति विभाग की वैद्या अश्विनी मेटांगडे, वैद्या विशाखा नागोसे, वैद्या शीतल सुरजुसे ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर संहिता सिद्धांत विभाग के स्नातकोत्तर छात्र भी उपस्थित थे रोगियों से निवेदन है कि शिविर का लाभ उठाएं।
