एकांकी नाटक ‘लल्लू भैय्या कॉन्वेंट में’ का सफल रहा मंचन
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_968.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य संमेलन व कला सागर के द्वारा उपक्रम ‘नाट्य रंग’ में चिराग सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था का एकांकी नाटक ‘लल्लू भैय्या कॉन्वेंट में’ का सफल मंचन किया गया. प्रस्तुत कर्ता संजय कुमार, संयोजक पदम नायर. लेखक राजेंद्र पटोरिया निर्देशक राजेंद्र शुक्ला कार्यकारी निर्देशिका सुवर्णा नलोडे थी.
कलाकारों में, आकाश भारद्वाज, अरविंद पांडे, संकेत राऊत, संध्या पांडे, सुवर्णा नलोडे, आशिष पवार, राजेंद्र शुक्ला, सुधा धोटे, आशा कांबळे, उषा भगत, सुमित ततकरे, ने विभिन्न भूमिका में अभिनय किया.
मंच परे प्रदिप पाराशर, सुरेश सांगोलकर, आदेश जैन, आरूष ढोरे, लतिफ सिद्दीकी, अशफाक शेख ने सहयोग किया.
संगित विजय नायडू, रंगभूषा सुवर्णा नलोडे, वेशभूषा सुधा धोटे, मंच व्यवस्था सुमित ततकरे, बालकृष्ण महाजन, सहयोग लोहिया अध्ययन केंद्र, सुनील तिवारी, टीकारामजी साहू, अजय पाण्डे जी, रवींद्र गिल्लूरकर, वारसकर जी का रहा.
आगामी योजनाओं में अंतर्राष्ट्रीय कवि. स्व.मधुप पाण्डे की कविता शिर्षक ‘माँ’ को रुपांतरित कर प्रस्तुति व मंचन करने की योजना है. नवोदित कलाकार गीता मंदिर के समीप लोहिया अध्ययन केंद्र में शाम 5 से 8 बजे तक संपर्क 9370284041 कर सकते है.

