Loading...

बेसा- पिपला कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य उद्घाटन


रोहित राऊत और गिरिजा ओक की मौजूदगी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया 

नागपुर। स्थानीय नगर पंचायत बेसा-पिपला द्वारा आयोजित 'कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव' का भव्य उद्घाटन समारोह बेहद उत्साह और ठाठ-बाट के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह ने क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि का नया अध्याय लिखा, जबकि हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा दोगुनी कर दी। दिग्गजों की मौजूदगी में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन बेसा-पिपला नगर पंचायत की माननीय नगराध्यक्ष कीर्ती धनराज बडोले के हाथों किया गया। 



अपने भाषण में उन्होंने महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललिता हाथीबेड ने की। महोत्सव की शुरुआत में नगर पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माननीय भारत नंदनवार ने प्रास्ताविक किया। उन्होंने इस आयोजन के पीछे की भूमिका और नगर पंचायत के सांस्कृतिक प्रयासों की जानकारी दी।


रोहित राऊत और गिरिजा ओक का जादू -
इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बने प्रसिद्ध गायक रोहित राऊत। रोहित के सुरीली आवाज के गीतों ने युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनके संगीतमय प्रदर्शन ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद, मराठी फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री गिरिजा ओक-गोडबोले ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने प्रशंसकों से संवाद साधते हुए महोत्सव की भव्यता की सराहना की।


रंग-बिरंगे कार्यक्रमों की धूम - 
उद्घाटन के बाद विभिन्न उत्कृष्ट रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन ने दर्शकों के दिल जीत लिए। बेसा-पिपला क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह महोत्सव आयोजित होने से नागरिकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे मैदान में जनसैलाब का महापूर बहता नजर आया। यह सांस्कृतिक आयोजन बेसा- पिपला शहर की गरिमा बढ़ाने वाला साबित हुआ, और शानदार नियोजन व उच्च कोटि के प्रदर्शन के कारण इसकी चर्चा हर ओर हो रही है

समाचार 6457692113589226660
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list