महिला दिवस पर हार्मोनी इवेंट्स की स्वरतारका 'दिल तो है दिल' की प्रस्तुति
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_36.html
नागपुर। हार्मनी इव्हेंट्स द्वारा आयोजित स्त्री शक्ति का प्रदर्शन करने वाला ‘स्वर तारका’ कार्यक्रम सायंटिफिक सभागृह, लक्ष्मीनगर में आयोजित हुआ। इस भव्य संगीतमयी संध्या की निर्मिती व संकल्पना राजेश समर्थ की थी, जबकि कार्यक्रम का निवेदन श्वेता शेलगावकर ने किया। हार्मोनी इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत गुणी महिला गायिकाएं पुराने स्वर्णिम युग के गीतों से लेकर नई पीढ़ी के लोकप्रिय सुरों की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम की सुरवात स्वरा माटुरकर ने 'सत्यम शिवम् सुंदरम' गाकर की, बाद में श्वेता बोरकर 'आवारा भवरे', स्वाती खडसे 'जाने क्या बात है', पल्लवी पांडे 'फ़ज़ा भी है हवा जवा', प्रणोती बोंडे 'पंख होते तो उड़', पल्लवी दामले 'सात समुन्दर आई ले गई ले गई', शुभांगी रंगारी 'दिल तो हज़ार बार', आरती बुरडकर'आप जैसा कोई मेरे', समीक्षा चरडे' दिल तो दिल है', सोबतच युगल गीत 'गजर ने किया है इशारा', 'अपलम चपलम' कार्यक्रम का समापन "होटोपे ऐसी बात" इस गीत से हुई..
संगीत सयोजन महेंद्र ढोले, ऋग्वेद पांडे, प्रशांत नागमोते, अशोक टोकलवार, राजेश दामनकर, सुभाष वानखेड़े हे होते. साउंड अभिषेक, लाइट्स गुलशन,स्टेज राजेश अमिन इनका था । कर्यक्रम के अंत में डॉ संयुक्ता थोरात हेड( डिपार्टमेंट ऑफ़ फाइन आर्ट्स, rtmnu) इनका स्मृतिचिह्न देकर गौरव किया गया, इसी श्रृंख्ला में सभी गायकोंका स्मृती चिन्ह देकर सत्कार किया गया। आयोजकोने रसिक श्रोताओंके दिल से धन्यवाद् किया।
