Loading...

साहित्यिकी में महिला दिवस मनाया गया


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि लल्लन अवस्थी का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर संयोजक आदेश जैन एवं हेमलता मिश्र मानवी ने किया। कार्यक्रम का संचालन आदेश जैन ने किया, 
सम्मेलन में कवियों ने महिला दिवस पर एक से बढ़कर एक रचनाओं के माध्यम से महिलाओं को शुभकामनाएं दी।साथ ही होली पर भी कवियों ने रचनाएं पढ़ी।


सम्मेलन में तनहा नागपुरी, माधुरी राउलकर, डॉ राम मुले, अमिता शाह, भाऊराव,मुले, कामिनी शुक्ला, दीपक गुप्ता, कल्पना शुक्ला, लता तितरमारे, मजीद बेग मुगल, लीलाधर सिन्हा, गौरी तायडे, हेमलता मिश्र, तेजवीर सिंह, कृष्णा कपूर, सुषमा शर्मा, सीमा मिश्रा, डॉ सुरेखा खरे, जितेंद्र जैन, अनीता आगरकर, सारिका विजयवर्गीय, अरुणा महेंद्र, डी शिवरामा, अरुण खरे ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की। 

प्रमुख अतिथि लल्लन अवस्थी ने सभी कवियों की कविताओं की भूरी भरी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न उपक्रमों को सराहा। कार्यक्रम में महेश नबीरा,ज्योति द्विवेदी आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई।सह संयोजिका हेमलता मिश्र मानवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार 2430736107327298765
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list