सिमरा -रामपुरमहिनाथ ग्राम के विद्यार्थियों का दसवीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_441.html
नागपुर/मुजफ्फरपुर। बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम 29 मार्च को प्रकाशित किया गया। गुरु दीक्षा परिवार में अध्ययनरत श्री मोहन उच्च विद्यालय सिमरा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का अनमोल परिचय दिया। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से असाधारण सफलता हासिल कर ग्राम, विद्यालय व गुरु दीक्षा परिवार का गौरव बढ़ाया है।
गुरु दीक्षा शैक्षणिक संस्थान के शिक्षक कुमार संदीप ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि किसी का परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं आया है तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है।
इस वर्ष उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रमुख हैं: सन्नी-388, सौरव–365, साक्षी – 365, शौर्य कुमार शुभम– 354, सुधांशु – 340, छोटू-322, शिवानी -321, छोटू-317, चंदन -307,शिवांकी -304, ज्योति -304, ख़ुशी-308, द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थीगण:-कृति- 294, तन्नू-291, पूजा-290, अंजनी-281, मुन्नी - 271, अमित-271, शिवांंश-258, मनिषा- 248, चंदा -245, करिमा- 241, ऋषि - 231, अंकित-231, श्वेता - 230, प्रभात-225, शिवम -229, रजनीश -227
