डायबिटिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नागपुर द्वारा सतत चिकित्सा शिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_518.html
नागपुर। डायबिटिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नागपुर द्वारा “मधुमेह एवं मोटापे में सेमाग्लुटाइड का युग” विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, दिनांक 25 मार्च 2026 को रात्रि 9:00 बजे, होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के ध्येय वाक्य “शिक्षित करें, जागरूक करें, सशक्त बनाएं – मधुमेह देखभाल हेतु” के अनुरूप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष डॉ. नितिन वडसकर के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने मधुमेह उपचार में नवीनतम ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रसिद्ध अंतःस्रावी विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद गांधी ने “चिकित्सीय व्यवहार में सेमाग्लुटाइड की बदलती भूमिका” विषय पर मार्गदर्शन किया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. मिलिंद चांदूरकर, डॉ. विम्मी गोयल तथा डॉ. स्वप्ना खानझोडे ने की।
इसके बाद डॉ. संजय जैन ने “सेमाग्लुटाइड की जैवसमतुल्यता एवं तृतीय चरण के परिणाम” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. स्वरूप वर्मा, डॉ. किरण बेलसरे तथा डॉ. परस जुनके ने की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विचार-विमर्श में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन सचिव डॉ. पूजा जाधव द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी वक्ताओं, अध्यक्षों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

