पाठकों में शशि दीप की 'अंतर्मन का उद्घोष' के लिए भारी उत्साह
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_935.html
नागपुर/भोपाल। द्विभाषी लेखिका और समाजसेवी शशि दीप द्वारा लिखित तीसरी पुस्तक ‘अंतर्मन का उद्घोष’ चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर ही प्रकाशित होकर फ्लिपकार्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होते ही किताब की बुकिंग जोरों से चल रही है। हैदराबाद निवासी वरिष्ठ पत्रकार मीर मोहम्मद और मुंबई की दिशा व्यास प्रथम व द्वितीय पाठक रहे जिन्होंने प्रकाशित होते ही किताब ऑर्डर किया और दिशा ने लेखिका शशि दीप से हस्ताक्षरित पुस्तक दो प्रतियां खरीदी।
दिल्ली की चर्चित प्रकाशन समृद्ध पब्लिकेशन से चयन प्रक्रिया से प्रकाशित यह किताब सोशल मीडिया अर्थात् रील और रियल दोनों तरह से खासी चर्चित हो रही है। यह पुस्तक दरअसल शशि दीप द्वारा विभिन्न विषयों पर लिखे उत्कृष्ट समसामयिक आलेखों का संकलन है। लेखिका की चिर परिचित शैली में लिखी गई यह पुस्तक जीवन की विविध घटनाओं का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती है।
उनका विश्वास है कि उत्साह और प्रेम से भरा जीवन हमें ईश्वरीय अनुग्रह का अनुभव कराता है और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में सहायक होता है। इन वास्तविक घटनाओं के वर्णन से पाठक अपने जीवन के अनुभवों से जुड़ सकते हैं। शशि दीप की अन्य पुस्तकें वेव्स विदिन और साहित्य शिखा भी पाठकों द्वारा प्रशंसित हुई हैं और इस पुस्तक की भी अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी थी। समृद्ध पब्लिकेशन, दिल्ली के बैनर तले छपी इस पुस्तक के आकर्षक कवर व शीर्षक का श्रेय पत्रकारों के प्रहरी व पांच किताबों के लेखक और लेखनी व पब्लिकेशन के क्षेत्र में 30 साल के अनुभवी, मार्गदर्शक डॉ सैयद खालिद कैस को जाता है।
लेखिका शशि दीप हमेशा से गंभीर और सामाजिक मुद्दों को छूती आलेख लिखती हैं और देश भर से ख्याति प्राप्त धर्म गुरु/लेखक/विचारक भी उनकी पुस्तक की सराहना करते हैं। पुस्तक का कवर जारी होते ही बधाईयों का सिलसिला प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन और साहित्य जगत के अनगिनत विभूतियों द्वारा शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही थी। दिलचस्प बात है कि इस पुस्तक की मेटा ए आई समीक्षा भी खासी वायरल हो रही है। और यही कारण है जब किताब प्रकाशित जो चुकी है, सम्पूर्ण देश के नेटवर्किंग से जुड़े लोग पुस्तक पढ़ने के लिए उत्सुक हैं।
