Loading...

विश्व महिला दिवस पर लिया अनोखा संकल्प


नागपुर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई नागपुर मेट्रो ने इस वर्ष समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल करने का संकल्प लिया है। इस पहल का मूल संदेश है कि देश को बदलने से पहले हमें अपने घर से बदलाव की शुरुआत करनी चाहिए। अक्सर हम कहते हैं कि देश में बदलाव आना चाहिए, लेकिन सच्चाई यह है कि जब तक हमारे घरों और आसपास के समाज में सम्मान और संवेदनशीलता का वातावरण नहीं बनेगा, तब तक बड़े बदलाव संभव नहीं हैं। 

इसी विचार को ध्यान में रखते हुए संस्था के सभी सदस्यों ने इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के अंतर्गत संस्था के सभी सदस्य अपने घर की महिलाओं के साथ-साथ अपने आसपास के कम से कम दो घरों की महिलाओं से मिलेंगे। उनसे मिलकर उनके साथ एक सेल्फी लेंगे, यदि कभी उनसे कोई शिकायत या गलती हुई हो तो दिल से माफी मांगेंगे। उनके साथ कुछ समय बैठकर उनकी बातें और समस्याएँ ध्यान से सुनेंगे तथा अंत में उन्हें सम्मानपूर्वक धन्यवाद देंगे।

इस पहल का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनापन व्यक्त करना है। यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इससे किसी के दिल को सुकून मिल सकता है, किसी रिश्ते में मिठास आ सकती है और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान का एक सकारात्मक संदेश जा सकता है। संस्था का मानना है कि यदि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास से बदलाव की शुरुआत करे, तो समाज में एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन संभव है। "जब घर बदलेगा, तभी समाज बदलेगा.. और जब समाज बदलेगा, तो देश जरूर बदलेगा।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों की मौजूदगी रही।
समाचार 4087847564335540686
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list