Loading...

नारी शक्ति के गौरव का उत्सव : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के सांस्कृतिक सभागृह में आर्य विद्या सभा की भूतपूर्व सचिव दीपा लालवानी की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अत्यंत गरिमा व सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ. 

इस कार्यक्रम में अश्विनी जिचकार (नगर सेविका एवं जनरल सेक्रेटरी भाजपा नागपुर महाराष्ट्र) जो कि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं उन्हें 'आयरन लेडी' के अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रमिला मथरानी ( नगर सेविका), सुषमा चौधरी( नगर सेविका ), सीमा ढोमने ( नगर सेविका), शारदा बराई (नगर सेविका) को 'वीमेन ऑफ सब्सटांस' अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

कनिष्ठ महाविद्यालय की सुपरवाइजर प्राजक्ता भोंसले को शाला के प्रति समर्पण व सेवा भाव के लिए 'आउटस्टैंडिंग वर्क' का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा तांबे भी उपस्थित थीं। आर्य विद्या सभा के परिवार की महिला सदस्य जूही लालवानी,  दुर्गा केवलरामानी, शोभा केवलरामानी, दीपिका केवलरामानी, दीप्ति केवलरामानी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

सर्वप्रथम आर्य विद्या सभा की भूतपूर्व सचिव दीपा लालवानी  के जीवन व कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया। कक्षा ग्यारहवीं वाणिज्य की छात्रा अंशिका संजय धमने व कक्षा आठवीं की छात्रा भूमि राकेश गंधलवार ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित कविता का ओजपूर्ण प्रस्तुतिकरण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

तत्पश्चात वर्ष भर की स्पर्धाओं व गतिविधियों के आधार पर ग्रीन हाउस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विजेता टीम को रनिंग शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अश्विनीजी जिचकर ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। छात्राओं को सबला बनने व उच्च शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया। 

शाला की प्रभारी प्राचार्या डॉ संगीता हरिरामानी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक तरफ नारी यदि शक्ति का प्रतीक है तो दूसरी तरफ कोमलता और रिश्तों की भक्ति का भी प्रतीक है। अंत में उन्होंने आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम में मंच संचालन सिमरन ज्ञानचंदानी एवं डॉ हर्षा मानवटकर ने किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ से हुआ। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी, उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, सहसचिव वेद प्रकाश वाधवानी, वरिष्ठ महाविद्यालय के इंचार्ज श्री वेद प्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष भूषण खूबचंदानी व अन्य सभी पदाधिकारियों ने समस्त स्टाफ को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  प्रेषित की।
समाचार 7246040546306318568
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list