विश्वशांति की मातारानी से आराधना
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_11.html
19 से चैत्र नवरात्र उत्सव
नागपुर। खामला वाली माता मंदिर प्रांगण में माता भक्तों ने विश्व मे चल रहे अस्थिरता के हालातों को देखते हुए विश्व शांति, कल्याण की कामना करते हुए मातारानी से सामुहिक अरदास की । भजनों, कीर्तन की श्रृंखला उपरांत भक्तों में महाप्रसाद वितरित किया गया। पूर्व मनपा जलप्रदाय समिति के अध्यक्ष, सिंध माता मंडल के महासचिव प्रकाश तोतवानी ने उपस्थितों को जानकारी दी कि रविवार दिनांक 19 मार्च से चैत्र नवरात्र उत्सव का शुभारंभ होगा। सुबह विजय शर्मा महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना उपरांत घट स्थापना होगी।
अष्टमी तक धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहेगा. अष्टमी पर होम हवन होगा. शाम 7 बजे से भक्तों में लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। घट विसर्जन के साथ धार्मिक कार्यक्रमो को विराम दिया जाएगा। न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, सिंध माता मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी , ओमप्रकाश वरदानी, दतात्रेय माटे, राजन रामचंदानी, नरेश डेबवानी , महेश उपदेव, रवि नासिकवार, संतोष खत्री, रंजन कदम, दीपक गंगवानी, आशु नारायणी सहित बड़ी संख्या में माता भक्त मौजूद थे.
