Loading...

उड़ान महिला चेतना मंच ने मनाया महिला दिवस


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत होली तथा महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम राग- रंग उत्सव-3 का आयोजन किया गया जिसकी संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी तथा रूबी दास थी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे नगर सेविका पूजा पाठक तथा विशेष अतिथि के रूप मे डॉ सुनीता सोनी मंचासीन  थी। कार्यक्रम का संचालन संगीता पांडे तथा रूबी दास ने किया। अतिथियों की परिचय प्रस्तुति सुनीता अनेजा तथा दीप्ति चाचरा ने दिया एवं आभार ललिता कोठारी ने व्यक्त किया। संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी ने सारांश मे विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का परिचय सबके समक्ष रखा।


सत्र प्रथम में डॉ सुनीता सोनी ने 'गट बैक्टेरिया है वरदान' बेहद ही सराहनीय तरीके से सबका मार्गदर्शन किया। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध गायिका विद्या बोरकर के भाग गीत पर सभी सखियों के पैर थिरकने पर मजबूर हो गए।


उर्मिला राऊत की शील कलासागर, सोनाली चौधरी की नृत्यशाला, डांस दिवाने फेम छोबी चुकरबुत्ती की सखिया, सुषमा शर्मा के बाल कलाकार , किरण हटवार, रश्मी मिश्रा, सीमा काचोरे, नंदा वज़ीर, सुरभि केला, शिल्पा तिवारी, सौम्या केला, स्मिता दुबे, अनिता चौधरी की प्रस्तुति ने आनंद ही आनंद का प्रवाह कर दिया।

सुषमा अग्रवाल, संतोष बुद्धिराजा, रामकुमारी कर्नाहके, सुषमा भांगे, प्राजक्ता वाडेकर, सुमन अनेजा, अमिता शाह,अर्चना चौरसिया ने कविता प्रस्तुति दी। टीम उड़ान से शांति कोठारी, मीना यादव, ममता तिवारी ने भी सहयोग प्रदान किया। फूलो की होली तथा जलपान से कार्यक्रम का समापन किया गया।
समाचार 4654306680240402885
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list