Loading...

महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा


महाल स्थित कडू उद्यान में भव्य आयोजन

नागपुर।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाल स्थित कडू उद्यान में एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें नगरसेवक श्रीकांत आगलावे, नगरसेविका शर्मा और देशमुख प्रमुख रूप से शामिल हुए। 

कार्यक्रम में संपादक सुदर्शन चक्रधर भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचारों से कार्यक्रम को समृद्ध किया। कार्यक्रम का आयोजन और सफल संचालन सतीश बैस द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन में प्रगति मिश्रा, रीता यादव, प्रतिभा चिकटे, रोड़े, वर्षा, रेखा, छाया, सीता यादव और कविता रोड़े सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महिला शक्ति को नमन करते हुए समाज में महिलाओं के योगदान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। 
समाचार 27801976750460961
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list