डॉ. प्रितम गेडाम को राज्यस्तरीय 'समाज रत्न' पुरस्कार से किया सन्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_87.html
नागपुर/लोणार। विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति विशेष को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान 'समाज रत्न पुरस्कार' हर साल क्रांतिगुरू लहुजी साळवे इनके स्मृति में प्रदान किया जाता है, इस वर्ष 2026 के लिए यह पुरस्कार नागपुर शहर के उच्च शिक्षित सुप्रसिद्ध लेखक, समाजसेवी, प्रोफेसर, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक डॉ. प्रितम भि. गेडाम इन्हे प्रदान कर उनके अमूल्य कार्य का गौरव कर सराहा गया। इस राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बुलढाणा जिले के लोणार में आयोजित किया गया था।
समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में अमोल पाटनकर (उपसचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र शासन), समाज भूषण रवींद्र दळवी (राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस कमेटी), मेहकर लोनार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ खरात, पूर्व विधायक डॉ. संजय रायमुलकर, पूर्व विधायक नामदेवराव ससाने, (उमरखेड़ विधानसभा), विख्यात प. पु. ह. भ. प. डॉ. भगवानबाबा आनंदगडकर महाराज, सौ. शीलाताई भारती, पार्षद व राज्याध्यक्षा (शिव, शाहू, फुले, आंबेडकर विचार मंच महाराष्ट्र राज्य) भाऊसाहेब झोरे, सचिव (सिद्धेश्वर शिक्षण प्रसारक मंडल, सुलतानपुर), भूषण पाटील (तहसीलदार, लोनार), सौ. मिरताई मापारी (नगराध्यक्ष, नगर परिषद, लोनार), किशोर भाऊ गारोळे (नगराध्यक्ष, नगर परिषद, मेहकर),
भगवानराव सुलताने पाटिल (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, महाराष्ट्र) डॉ. धनंजय भिसे (अध्यक्ष, मातंग साहित्य परिषद, महाराष्ट्र) इनके अलावा विविध क्षेत्र के कई मान्यवर, सरकारी अधिकारी वर्ग, विभिन्न राजकीय पार्टियों के राजनेता, पार्षद, सरपंच, कवि, साहित्यकार और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों का सहभाग रहा। आयोजक मंडल में शंकर मानवतकर (अध्यक्ष, क्रांतिगुरु बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था), ह. भ. प. डॉ. नन्हई महाराज (राज्याध्यक्ष, श्री संत गजानन महाराज सेवा संघ), सुधाकर माने (अध्यक्ष, छत्रपति शिवाजी महाराज युवा मंच), अभिमन्यु वाढवे (शिक्षणतज्ञ शाला व्यवस्थापन समिति) वैसे ही स्वयंसेवकों का सहयोग मिला।
कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया था। समाज कार्य व लेखन कार्य के साथ डॉ. प्रितम गेडाम जनजागृति के लिए अनेक सामाजिक उपक्रम संचालित करते है, वर्तमान में वे नागपुर शहर के रायसोनी शिक्षा समूह के सदर कैंपस में विभाग प्रमुख के तौर पर कार्यरत हैं। इसके पहले भी इन्हे देश- विदेश से बहुत से प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं। राज्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर नागपुर शहर गौरवान्वित हुआ हैं।
