आदिवासी विभाग में मनाया गया विश्व आदिवासी महिला दिवस
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_48.html
नागपुर। आदिवासी विकास विभाग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की सह आयुक्त सुकेशनी तेलगोटे, जिला क्रीड़ा अधिकारी पल्लवी धात्रक, विभागीय वन अधिकारी शिल्पा देवडकर, आदिवासी महामंडल की महा व्यवस्थापक रचना मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित थीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकल्प अधिकारी नितिन ईसोकर ने की। कार्यक्रम मे अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली आदिवासी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सुकेशनी तेलगोटे, शिल्पा देवडकर, रचना मेश्राम, पल्लवी धात्रक आदि ने अपने विचार रखते हुए नारी के संघर्ष और सफलता की गाथाएं सुनाई, प्रकल्प अधिकारी नितिन ईसोकर ने अपने जीवन सफलता का श्रेय नारी शक्ति को दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
