शेडमांके, चव्हाण की जयंती मनाई
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_84.html
राज्यसभा सदस्य मायाताई युवनाते का सत्कार किया
नागपुर। क्रांतिवीर बापूराव शेडमांके और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की जयंती एक एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय में अत्यंत उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर और नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य मायाताई युवनाते विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी, जबकि सीनेट सदस्य दिनेश शेराम, प्रा मनोज मडावी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य मायाताई युवनाते का प्रकल्प अधिकारी नितिन ईसोकर ने शॉल श्रीफल व पुष्प कुछ देकर सत्कार किया। उपस्थित अतिथियों ने वीर बापूराव शेडमांके के क्रांतिकारी कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के प्रशासकीय दूर दृष्टि पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे, कार्यक्रम की प्रस्तावना मयूरी शिंदे ने रखी, संचालन प्रशील कोडापे व आभार प्रदर्शन विनोद बोरघाटे ने किया।

