सखियों का होली रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_18.html
नागपुर। हिंदी महिला समिति का होली, अखिल भारतीय जाग्रति महिला ब्राह्मण मंच और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रीमती रेखा पांडे के प्रांगण में रंग गुलाल, गीत नृत्य की महफिल सजी। होली संबंधित प्रश्न ममता विश्वकर्मा ने पुछते समय ही उपहारभी देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सखियों को टाइटल से भी नवाजा गया। ठंडाई का लुत्फ उठाया। तत्पश्चात स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद उठाया ।
राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेलते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई। इस कार्यक्रम में रेखा पांडेय, चित्रा तुर, ममता विश्वकर्मा, रेखा चतुर्वेदी, धारणा अवस्थी, कविता परिहार, सुजाता दूबे, रेखा तिवारी, लक्ष्मी वर्मा, हेमलता मिश्रा, अर्चना चौरसिया, ख्याति मिश्रा, सुविधि जायसवाल, छबि चक्रवर्ती, रश्मि मिश्रा, ज्योति अवस्थी, आशा दूबे, संध्या साहू, निशा शुक्ला, सोमा मजुमदार, नीना मिश्रा, सीता पांडेय, ललिता साहु, संगीता घई, ज्योति घागे, वैशाली, अनिता तिवारी, राज मिश्रा, अनिता पुरोहित, कमल शर्मा, अंजु पांडेय, नीता आदि महिलाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
