Loading...

टेलिकॉमनगर हनुमान मंदिर में गुढ़ी पाड़वा से हनुमान जन्मोत्सव तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन


नागपुर। समाज प्रबोधन, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री हनुमान मंदिर देवस्थान, टेलिकॉम नगर, नागपुर में हर वर्ष गुढ़ी पाड़वा से हनुमान जन्मोत्सव तक 15 दिवसीय उत्सव आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष इसके अंतर्गत श्री राम अभिषेक, भजन, कीर्तन, व्याख्यान, भक्ति-संगीत, श्रीसूक्त व चैत्रगौर हळदी-कुंकु, सुंदरकांड, रामरक्षा और हनुमान चालीसा पाठ जैसे कार्यक्रम शामिल थे। ये सभी कार्यक्रम मंदिर में श्रद्धापूर्वक और भक्तों के सहयोग से उल्लासपूर्वक संपन्न हुए।

दिनांक 29, 30, 31 मार्च और 1, 2 अप्रैल को हनुमान मंदिर के सामने के भव्य प्रांगण में शेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दिनांक 29 मार्च रविवार को ‘भक्तिरंग’ नामक भक्ति गीतों का कार्यक्रम विशाखा मंगडे व सहयोगी प्रस्तुत करेंगे।

दि. 30 मार्च सोमवार को ‘श्री गजानन विजय ग्रंथ सुश्राव्य संगीत पारायण’ - प्रस्तुतकर्ता श्री विनोद वखरे व समूह। 31 मार्च मंगलवार को सौ. अरुणा भिडे के आनंदी ग्रुप द्वारा नृत्यनाटिका ‘राम रतन धन पायो’।
1 अप्रैल बुधवार को सृजन ऑडियोज प्रस्तुत ‘भक्ति-धारा’ - हिंदी, मराठी अभंग व भक्ति गीत - श्री अमर कुलकर्णी व सहयोगी प्रस्तुत करेंगे।

दिनांक 2 अप्रैल गुरुवार को प्रात : 5 बजे प्रभातफेरी, श्री हनुमान जन्मोत्सव कीर्तन और सायं 7:30 बजे महाप्रसाद के साथ उत्सव का समापन होगा। सभी भक्तों और रसिक श्रोताओं से कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह आयोजकों ने किया है।
समाचार 6737701801297998285
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list