Loading...

प्रशांत गायकवाड को जीवन गौरव पुरस्कार


नागपुर। छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक लोक कला मंच की और से कलाकारों का राष्ट्रीय स्तर पर भव्य समारोह महाराष्ट्र के कलमेंश्वर में आयोजित किया गया। लोक कला मंच के संस्था का उद्घाटन सावनेर के विधायक (आमदार) डॉ आशिष देशमुख इनके हाथों किया गया। दीप प्रज्वलन बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव पोतदार तथा डॉ प्रशांत गायकवाड के हस्ते किया गया। 

छत्रपती शिवाजी महाराज, राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज के चित्रों को माल्यार्पण कर उनके विचारों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में 324 घंटे लगातार तबला बजाने का वर्ल्ड रिकार्ड करने वाले, दुनिया के 47 देशों के प्रतिनिधियों को  भारतीय कला तथा संस्कृति सिखाने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले, 24000 बच्चों को निशुल्क संगीत की शिक्षा देनेवाले तथा अनेकानेक पुरस्कारों से सम्मानित डॉ प्रशांत गायकवाड जी को जीवन गौरव पुरस्कार विधायक डॉ आशिष देशमुख और डॉ राजीव सरपोतदार के हाथों से प्रदान किया गया। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल से आई कथक नृत्यांगना पारोमिता  मुखर्जी (भद्रा) ने शिव वंदना प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उनको डॉ आशीष देशमुख के हस्ते राष्ट्रीय कथक नृत्य विभूषणा का सम्मान दिया गया।

लोक कला मंच यह कलाकारों के न्याय और हक की लड़ाई  के लिए खड़ी रहनेवाली संघटना हैl आदरणीय डॉ देशमुख जी नें सरकारद्वारा कलाकारों को दिए जानेवाले मानधन के लिए सदन में आवाज उठाने का आश्वासन दिया तथा शासन की और से उन्हें पहचान पत्र दिलाने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष श्री प्रमोद बागडे जी ने कलाकारों स्वाभिमान के लिए  उनके प्रश्नो को सबके सामने उठाया। 

गायकवाड जी ने कहा :सरकार के द्वारा दी जानेवाली मानधन राशि सही व्यक्ति तक पहुचे इसलिए कलाकारों का परीक्षण भी किया जाए ताकि सच्चे कलाकारों को पेंशन लाभ मिल सके और उसमे थोड़ी बढ़ोतरी  भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में पांच हजार से भी ज्यादा कलाकारों ने देश भर से हिस्सा लिया। जिसमें कथक नृत्य, भजन, गोंधळ, दंडार, कीर्तन,भारूड, लोक नृत्य इत्यादी का प्रस्तुतीकरण हुआ। प्रख्यात गायिका श्रीमती करुणा कोसेकर,प्रल्हाद मेश्राम, धरममाली जी के अलावा संघटना के सभी पदाधिकारि उपस्थित थे।
समाचार 2899815195034150313
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list