Loading...

ब्राह्मण सेना फाउंडेशन द्वारा 6 मई को होगा सामूहिक उपनयन संस्कार


नागपुर। ब्राह्मण सेना फाउंडेशन द्वारा गिता मंदिर के प्रांगण में दि.  26 अप्रैल को मिटींग हुई इस वर्ष भी 6 मई 2026 को 51 बटुकों का उपनयन संस्कार का संकल्प लिया है विगत 5 में वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है उपनयन संस्कार (यज्ञोपवीत या जनेऊ) हिंदू धर्म में १०वां संस्कार है, जो बालक के बौद्धिक, आध्यात्मिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह "दूसरा जन्म" (द्विजत्व) माना जाता है, जहाँ बालक को गुरु के पास ले जाकर गायत्री मंत्र की दीक्षा दी जाती है, जिससे ज्ञान, अनुशासन और पवित्रता के नए चरण की शुरुआत होती है। 

उपनयन संस्कार क्यों जरूरी है: बौद्धिक और आध्यात्मिक ज्ञान: इस संस्कार के बाद बालक को वेदों और ज्ञान की शिक्षा पाने का अधिकार मिलता है। गुरु बालक के अज्ञान को मिटाकर उसे पवित्र बनाते हैं। अनुशासन और जिम्मेदारी: यह ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश का प्रतीक है, जो जीवन में नियम, त्याग और तपस्या सिखाता है।

द्विजत्व (दूसरा जन्म): इस संस्कार में माता सावित्री (गायत्री) और आचार्य (गुरु) पिता का स्थान लेते हैं, जिससे बालक का आध्यात्मिक पुनर्जन्म होता है।
तीन ऋणों से मुक्ति: जनेऊ के तीन धागे देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण का प्रतीक हैं, जो बालक को उनके उत्तरदायित्व की याद दिलाते हैं।

स्वास्थ्य और वैज्ञानिक लाभ: वैज्ञानिक मान्यताओं के अनुसार, जनेऊ धारण करने से हृदय रोग की संभावना कम होती है, रक्त संचार सुचारू रहता है और यह बुरे सपनों से रक्षा कर सकारात्मक ऊर्जा देता हैआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परीवार के बटुकों का उपनयन संस्कार निःशुल्क किया जाएगा। 

उपनयन संस्कार में 9 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के बटुकों का समावेश रहता है आयोजन श्री गिता मंदिर काटन मार्केट नागपुर में संपन्न होग जिंसके लिए नामांकन प्रक्रिया पुरी हो चुकी है 51 बटुको का सामुहिक उपनयन संस्कार विधि-विधान  से गिता मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा आज की मिटींग में यह निर्णय अध्यक्ष महोदय की उपस्थिति में लिया गया। 

प्रमुख रुप से अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, राजेश गौतम, किरण दुबे व ओम प्रकाश मिश्रा, जय माला तिवारी, ज्योति अवस्थी, रानु त्रिवेदी, गौरव मिश्रा, निरज शुक्ला, राज मिश्रा, प्रविण पांडे, मनीषा पाठक, सुषमा पांडे, अरविंद अवस्थी, क्रषणमुरारि मिश्रा, शशी मिश्रा, दिपक तिवारी, मोहन पाठक, राकेश त्रिपाठी, विजय शुक्ला, विजय मोघे आदी संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तय हुआ है।      
समाचार 1549940641269820170
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list